‘तुम्हें टांग अड़ाने की क्या जरूरत है’, पवन कल्याण पर कमेंट करना प्रकाश राज को पड़ा भारी, एक्टर को किसने सिखाया सबक
साउथ एक्टर प्रकाश राज को बीच में कूदना भारी पड़ गया है. हाल ही में प्रकाश राज ने तेलंगाना की राजनीति में आने की इच्छा रखने के लिए पवन की आलोचना की थी, जिसके बाद वो बुरे फँस गए हैं, साउथ के ही एक जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर बंदला गणेश ने प्रकाश की हर चीज़ में टांग अड़ाने के लिए आलोचना की है.
Follow Us:
साउथ सुपरस्टार और आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं, हाल ही में उनका एक बयान काफी ज्यादा चर्चा में रहा था, पवन कल्याण ने कहा था की तेलंगाना किसी की बाप की जागीर नहीं है. उन्होंने ये बयान तब दिया था, जब उन्हें राज्य में जनसभा करने की अनुमति नहीं दी गई थी. इस बयान के चलते पवन कल्याण की कई लोगों ने आलोचना की थी. हालांकि उन्होंने इसे बाद में वापस ले लिया था और कहा था की ये उनकी निजी टिपण्णी नही थी.
पवन कल्याण पर कटाक्ष कर बुरे फंसे प्रकाश
वहीं इस मामले में अब साउथ एक्टर प्रकाश राज को बीच में कूदना भारी पड़ गया है. हाल ही में प्रकाश राज ने तेलंगाना की राजनीति में आने की इच्छा रखने के लिए पवन की आलोचना की थी, जिसके बाद वो बुरे फँस गए हैं, साउथ के ही एक जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर बंदला गणेश ने प्रकाश की हर चीज़ में टांग अड़ाने के लिए आलोचना की है.
प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर कसा तंज
दरअसल हाल ही में पवन कल्याण का नाम लिए बिना, प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट पर तेलुगु में एक sarcastic पोस्ट लिखा था, जिसमे लिखा था, अगर आप कहते हैं कि आप आ रहे हैं, तो क्या हम मना करेंगे? जरूर आइए, सर… लेकिन आने से पहले, क्या आप अकेले आ रहे हैं? क्या आप किसी गठबंधन के साथ आ रहे हैं? या आप अकेले चुनाव लड़ेंगे? आने से पहले हमें यह बता दें. सब पूछ रहा हूं.”
प्रकाश राज का ये अपने को-एक्टर पवन कल्याण पर एक तरह का कटाक्ष था. इस पोस्टर के ज़रिए प्रकाश ये जानना चाहते थे कि क्या पवन अकेले चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी के साथ. बता दें कि पवन की जन सेना पार्टी JSP ने TDP और BJP के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश का चुनाव लड़ा था.
‘तुम्हें हर चीज में टांग अड़ाने की क्या जरूरत है’
पवन कल्याण ने तो प्रकाश राज के इस कटाक्ष कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन डिप्टी सीएम के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाने वाले बंडला गणेश ने प्रकाश राज के कमेंट के लिए उनकी आलोचना की है, साथ ही उनकी पहचान भी सवाल उठा दिए. उन्होंने लिखा, "तुम्हें हर चीज में टांग अड़ाने की क्या जरूरत है? तुम आखिर हो कौन? क्या तुम तमिल हो, तेलुगु हो या कन्नड़ हो? तुम कहां से हो और तुम्हारी कहानी क्या है?"
‘दूसरों के मामलों में दखल न दें और हीरो बनने की कोशिश न करें’
बंडला गणेश ने पोस्ट में आगे लिखा, "क्या आप डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर हैं या देश के प्रधानमंत्री, जो हर शहर और हर मुद्दे पर अपनी राय देने पहुंच जाते हैं? आप हर जगह दिखते हैं. चाहे कोई भी टॉपिक हो, आप वहां मौजूद होते हैं. अगर आपके पास अपनी जिंदगी में करने के लिए कुछ बेहतर नहीं है, तो कोई काम ढूंढ लें, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें और हीरो बनने की कोशिश न करें. पहले ये पता लगाएं कि आप कौन हैं; फिर दुनिया बदलने की कोशिश करें!
बंडला गणेश-पवन कल्याण संग काम कर चुके हैं प्रकाश
यह भी पढ़ें
बता दें कि प्रकाश राज, पवन कल्याण और बंडला गणेश दोनों के साथ काम कर चुके हैं. साल 2014 में आई फिल्म गोविन्दुडु अंदरिवादेले में दोनों साथ काम किया थाल इस फिल्म को गणेश ने प्रोड्यूस किया था. वहीं 1998 में आई सुस्वागतम में भी दोनों साथ नज़र आएं थे. वहीं प्रकाश राज और पवन कल्याण ने तो साथ में कई फिल्मों में काम किया है. जिनमें सुस्वागतम', 'बद्री', 'जलसा', 'कैमरामैन गंगथो रामबाबू' और 'वकील साब', जैसे हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं.