जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पेपर लीक विवाद मामले पर सोनू निगम ने ऐसा क्या कर डाला, भड़क गए लोग, सिंगर की लगाई लताड़

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम से भी छात्रों के प्रोटेस्ट पर सवाल किया गया. जिस पर सिंगर ने कुछ ऐसे रिएक्ट किया की लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया.

पेपर लीक विवाद मामले पर सोनू निगम ने ऐसा क्या कर डाला, भड़क गए लोग, सिंगर की लगाई लताड़
Image Credits: IANS/Wasim Sarvar
Advertisement

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने भी छात्रों के लिए समर्थन दिखाया गया है. 

सोनू निगम की हरकत पर भड़के लोग

वहीं इसी बीच बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम से भी छात्रों के प्रोटेस्ट पर सवाल किया गया. जिस पर सिंगर ने कुछ ऐसे रिएक्ट किया की लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया. 

Advertisement

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले सोनू निगम

दरअसल सोशल मीडिया पर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसपर बवाल मच गया है. सिंगर हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचने थे. जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और सोनू निगम से छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की थी. 

पैपराजी के सवाल पर भड़के सोनू निगम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोनू निगम से पूछा गया कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में आप क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, मैं यहां किस लिए आया हूं. जब सिंगर से दोबारा इसी मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने  उंगली से इशारा करते हुए कहा, “अभी हो गया बस”

सोनू निगम पर भड़के लोग 

Advertisement

अब सोनू निगम का ये रवैया लोगों को रास नहीं आया है, जिस तरह से वो इस मामले पर बोलने से बचते नज़र आए, वो लोगों को रास नहीं आया है, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर की खूब आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “इस कलाकार के लिए मेरा सारा सम्मान खत्म हो गया है! अब मेरी म्यूज़िक लिस्ट में पाखंडी सोनू निगम के लिए कोई जगह नहीं है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उस सिंगर पर शर्म आनी चाहिए जिसे छात्रों ने अपना सिंगर बनाया, लेकिन वह इस तरह के बयान दे रहा है; ऐसे लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “कायर, तो फिर उसने 'पद्म श्री' क्यों लिया? अगर वह सामाजिक मुद्दों पर दो शब्द भी नहीं बोल सकता?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तथाकथित सेलिब्रिटीज़, जिनमें ज़रा भी हिम्मत नहीं है, किसी नेक काम में मदद करने, हमारे छात्रों की मुश्किलों के लिए आवाज़ उठाने या देश बनाने में कोई योगदान नहीं देते. ये सचमुच जोकर हैं जो सिर्फ़ पैसे के लिए जीते हैं.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये लोग हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक हैं... इनमें परेशान युवाओं के हक में आवाज़ उठाने की भी हिम्मत नहीं है.नागरिकों को इनका बहिष्कार करना चाहिए.”

Advertisement

छात्रों के समर्थन में उतरे कई सितारे 

यह भी पढ़ें

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग खुले तौर पर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. सलमान खान, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, आर माधवन, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, इमरान खान, राजकुमार राव, प्रकाश राज, टोविनो थॉमस और अतुल कुलकर्णी सहित कई कलाकारों ने विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया है. हालांकि सोनू निगम इस मामले पर कुछ ना बोलने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें