जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राम मंदिर विवाद पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने ऐसा क्या कहा, भड़क गए लोग, मोदी सरकार पर तंज कसना पड़ा भारी

देवोलिना ने इस बार मोदी सरकार पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब किसी बड़े काम का श्रेय लेने की बात आती है तो कई लोग सबसे आगे दिखाई देते हैं, लेकिन जब उसी काम को लेकर विवाद खड़ा होता है, तब जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आता. देवोलिना ने कुछ दिनों पहले अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था.

राम मंदिर विवाद पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने ऐसा क्या कहा, भड़क गए लोग, मोदी सरकार पर तंज कसना पड़ा भारी
Image Credits: Devoleena Bhattacharjee/ instagram/IANS/PMO
Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर पूरे देश में माहौल गर्माया हुआ है. इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और मामले की जांच भी जारी है.. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे विवाद पर नाराजगी जाहिर की है..

देवोलिना ने मोदी सरकार पर कसा तंज

देवोलिना ने इस बार मोदी सरकार पर भी तंज कसा है.  उन्होंने कहा कि जब किसी बड़े काम का श्रेय लेने की बात आती है तो कई लोग सबसे आगे दिखाई देते हैं, लेकिन जब उसी काम को लेकर विवाद खड़ा होता है, तब जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आता…देवोलिना ने कुछ दिनों पहले अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था, पूरी पॉलिटिकल लीडरशिप ने राम मंदिर बनने का क्रेडिट बड़े गर्व से लिया. यह इलेक्शन कैंपेन का एक बड़ा हिस्सा बन गया, और बेशक इससे वोट भी मिले. लेकिन उसके बाद क्या होता है?”

Advertisement

‘क्या क्रेडिट सिर्फ़ तब लिया जाता है जब सब कुछ ठीक हो’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा था, जब चोरी, मिसमैनेजमेंट या गलत काम के आरोप लगते हैं, तो अकाउंटेबिलिटी कहाँ रहती है? जबकि ज़िम्मेदारी तब खत्म हो जाती है जब सब कुछ गलत हो?लाखों भक्तों ने इस पवित्र जगह पर अपनी आस्था, भावनाएँ और भरोसा रखा है. उस भरोसे को पूरी ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी के साथ सुरक्षित रखने की ज़रूरत है. 

‘गलत तो गलत ही होता है’

देवोलिना यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे सिखा, “कभी-कभी ऐसा लगता है कि हर तरफ़ से एक ही पैटर्न चल रहा है. कामयाबी का जश्न मनाना लेकिन सवाल उठने पर ज़िम्मेदारी से बचना. इसलिए मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है...खुद को देश के लिए समर्पित करो, किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं. जब हमारी वफ़ादारी किसी नेता या पॉलिटिकल पार्टी के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति होती है, तो हम समय आने पर सही के साथ खड़े हो सकते हैं. भले ही कोई जिसकी हम तारीफ़ करते हैं वह गलत हो, गलत तो गलत ही होता है. किसी को भी अकाउंटेबिलिटी से ऊपर नहीं होना चाहिए. डेमोक्रेसी यही मांग करती है.

देवोलिना के बयान पर भड़के लोग 

Advertisement

अब देवोलिना ने जिस तरह से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, "एक मामूली कलाकार को दूसरों को यह उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है कि देश के लिए कौन ज़िम्मेदार है. उन्हें तो बस विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने में दिलचस्पी होती है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “देवलीना तो मुस्लिम है उसको राम मंदिर से क्या लेना है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Tujko kya lena tu masjid pr dhyaan de”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Arey tu rahne de bahen.  Tumse naa ho paayega…Acting per dhyan do…”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अब ये फटीचर बोलेगी कि मेरे टेक्स से सरकार चल रही है.”

Advertisement

मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी से शादी

बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी  की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी. 

इस मामले में अब तक कितने लोग गिरफ़्तार हो चुके हैं

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इन सभी नामजद आरोपियों को SIT (विशेष जांच दल) ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है और इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है

सीएम योगी ने भी विपक्ष पर किया था पलटवार 

Advertisement

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने भी इस मामले को लेकर  विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए अयोध्या की छवि खराब करने और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
M
Manoranjan Dutta
3 months ago

Wayward youth with ignorant about Bharatiya culture and civilization but have become important due to media publicity. Real life heroes and heroines are not celebrated but the media but Bollywoodiya Bhands are made celebrities.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें