Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

उर्वशी रौतेला के तिरंगे गाउन पर मचा बवाल, फैशन या राष्ट्रीय ध्वज का अपमान? जानें नियम

Urvashi Rautela:इस पूरे इवेंट में केजिया की जीत के साथ-साथ उर्वशी रौतेला का लुक भी खूब चर्चा में रहा. दअसल, उर्वशी ने इस खास मौके पर ऐसा गाउन पहना, जो भारत के तिरंगे से प्रेरित था. उनके इस आउटफिट ने जहां कई लोगों का ध्यान खींचा, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया.

Image Source: Urvashi Rautela/Instagram
Loading Ad...

Urvashi Rautela: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर का ऐलान हो चुका है. केरल की केजिया लिज मेजो ने यह खिताब अपने नाम किया है. अब वह 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस खास मौके पर ब्यूटी और ग्लैमर की दुनिया से कई बड़े चेहरे नजर आए. पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और फर्स्ट रनरअप सेलिना जेटली भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं.
इस पूरे इवेंट में केजिया की जीत के साथ-साथ उर्वशी रौतेला का लुक भी खूब चर्चा में रहा. दअसल, उर्वशी ने इस खास मौके पर ऐसा गाउन पहना, जो भारत के तिरंगे से प्रेरित था. उनके इस आउटफिट ने जहां कई लोगों का ध्यान खींचा, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया.

तिरंगे से प्रेरित गाउन में नजर आईं उर्वशी

उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में जज की भूमिका में पहुंची थीं. उन्होंने यहां रैप वॉक भी किया और मीडिया से बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया था. गाउन के बीच में अशोक चक्र जैसा डिजाइन भी नजर आ रहा था.
देखते ही देखते उर्वशी का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जहां कुछ लोगो ने उनके आउटफिट की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर आपत्ति जताई. कई लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों के तहत तिरंगे को कपड़ों के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर सख्त नियम हैं.

Loading Ad...

कृति सेनन के कपड़ों पर बवाल, राहुल गांधी ने किया सपोर्ट, बोले- ‘एक महिला की पसंद…’

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

उर्वशी के गाउन की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने सवाल उठाया कि क्या तिरंगे के डिजाइन को इस तरह कपड़ों पर इस्तेमाल करना सही है. कुछ यूजर्स ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान तक बताया. वहीं कुछ लोगों ने भारतीय ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े कानूनों का भी हवाला दिया.

Loading Ad...

’उनके जैसा कोई कभी नहीं हुआ', डॉली पार्टन के निधन पर ट्रंप ने जताया दुख, पूरे अमेरिका में झंडा झुकाने का किया ऐलान
हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि किसी खास डिजाइन पर कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं, यह उसके वास्तविक स्वरूप, इस्तेमाल और परिस्थितियों पर निर्भर कर सकता है. इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे हर दावे को सीधे कानून का अंतिम निष्कर्ष मानना सही नहीं होगा.

उर्वशी ने सुष्मिता सेन को बताया अपना गुरु

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इवेंट के दौरान उर्वशी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी खास बॉन्डिंग भी दिखाई. उन्होंने सुष्मिता को अपना पहला गुरु बताया. दरअसल, सुष्मिता सेन ने ही उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था. इस वजह से दोनों के बीच की यह मुलाकात भी लोगों के लिए खास रही.
फिलहाल, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की चर्चा के बीच केजिया लिज मेजो की जीत और उर्वशी रौतेला का तिरंगे से प्रेरित गाउन, दोनों ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...