×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए UP के ASP अनुज चौधरी, इतनी रकम देने का किया ऐलान, बोले- मैं सैलरी अकाउंट से…

राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं. इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है. जिन्होंने एक्टर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए UP के ASP अनुज चौधरी, इतनी रकम देने का किया ऐलान, बोले- मैं सैलरी अकाउंट से…
Advertisement

एक्टर राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है. फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है.  

एएसपी अनुज चौधरी ने बढ़ाया मदद का हाथ 

राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां आगे आई हैं. सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कई हस्तियों ने मदद का ऐलान किया है. सोनू सूद ने फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपए की सहायता दी अब इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात  एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है. 

‘जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए’

Advertisement

अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी. जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं.”

‘मैं सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए देने का वादा करता हूं’

उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता. मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं. यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं.”

Advertisement

जानें क्या है मामला 

यह केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज नहीं चुका पाए, ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई. कोर्ट ने कई मौके दिए, लेकिन पूरा न होने पर 6 महीने की सजा सुनाई गई. फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं. 

Advertisement

मदद के लिए आगे आए सलमान-अजय 

बता दें कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, Guru Randhwa,  समेत कई हस्तियां राजपाल यादव की मदद के लिए आए हैं. जिसका खुलासा राजपाल यादव के  मैनेजर गोल्डी ने किया है. मैनेजर ने कहा, बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर था उन्होंने भी मदद की. रतन नैन, वरुण धवन…इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ़ की है.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें