जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम…’, रणदीप हुड्डा ने छावा में औरंगजेब का रोल क्यों ठुकराया था, ख़ुद किया खुलासा, वजह चौंका देगी

रणदीप हुड्डा ने एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है, दरअसल हाल ही में रणदीप हुड्डा ने बताया है कि उनको फिल्म छावा में औरंगज़ेब का रोल ऑफ़र हुआ था, लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था.

‘बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम…’, रणदीप हुड्डा ने छावा में औरंगजेब का रोल क्यों ठुकराया था, ख़ुद किया खुलासा, वजह चौंका देगी
Image Credits: Randeephooda/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं, इन दिनों उनकी सीरीज़ अविनाश इंस्पेक्टर 2 को jio hotstar पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

रणदीप हुड्डा ने ठुकराया था औरंगज़ेब का रोल

वहीं इस बीच एक्टर ने एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है, दरअसल हाल ही में रणदीप हुड्डा ने बताया है कि उनको फिल्म छावा में औरंगज़ेब का रोल ऑफ़र हुआ था, लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था. 

Advertisement

‘मैंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था’

रणदीप हुड्डा ने एक लीडिंग चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “लक्ष्मण उतेकर को एक डायरेक्टर और इंसान, दोनों तौर पर बहुत पसंद करता हूं. वो मेरे पास फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब के रोल के लिए आए थे. उस समय मेरा वजन काफी कम हो गया था और मैंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था.”

‘उस वक्त हिंदू-मुस्लिम को लेकर काफी बातें हो रही थीं’

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा, “मैंने उस समय फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग खत्म की थी और उसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहा था. इसी दौरान मैं एक कोर्ट केस से भी गुजर रहा था. उस वक्त हिंदू-मुस्लिम को लेकर काफी बातें हो रही थीं. इसलिए मैंने उस रास्ते पर आगे बढ़ने से मना कर दिया.”

संभाजी महाराज के रोल में नज़र आए थे रणदीप हुड्डा

बता दें कि साल 2025 फरवरी में रिलीज़ हुई छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी. फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है, जबकि महारानी येशुबाई का रोल रश्मिका मंदाना ने प्ले किया था. 

अक्षय खन्ना बने थे औरंगज़ेब 

Advertisement

वहीं औरंगज़ेब के रोल मे अक्षय खन्ना नज़र आए थे. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. और इस फिल्म को मैडॉक फिल्मस के मालिक  दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था. 

छावा ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

छावा ने बॉक्स ऑफ़िस पर धुंआधार कमाई की थी. विक्की कौशल की इस  ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे. 

विवादों में रही थी छावा

Advertisement

यह भी पढ़ें

विक्की कौशल की फिल्म विवादों में भी रही थी. फिल्म की कहानी पर बवाल मच गया था. फिल्म पर तथ्यों को ग़लत तरीके से पेश करने का आरोप लगा था. शिकायतकर्ता का कहना था कि फिल्म के मेकर्स ने इतिहास से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है. हालांकि विवाद के बीच भी ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस करने में क़ामयाब रही थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें