जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर अमेरिकी-इजरायल अटैक के बीच कंगना रनौत ने की PM Modi की तारीफ

हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार पीएम मोदी की सराहना की है और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने पीएम मोदी के कार्यों पर सवाल किए. कंगना ने पीएम मोदी का लोकसभा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पाकिस्तान के मंसूबों के बारे में बात कर रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधा है.

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर अमेरिकी-इजरायल अटैक के बीच कंगना रनौत ने की PM Modi की तारीफ
Advertisement

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. विदेशी मीडिया में भारत और इजराइल के रिश्तों का भी जिक्र किया जा रहा है, क्योंकि यह हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के दौरे से वापस लौटे. 

कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

 इसी कड़ी में तीन देशों के बीच छिड़ी जंग को लेकर हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार पीएम मोदी की सराहना की है और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने पीएम मोदी के कार्यों पर सवाल किए. कंगना ने पीएम मोदी का लोकसभा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पाकिस्तान के मंसूबों के बारे में बात कर रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधा है. 

‘ये एक महान नेता की शक्ति है’

उनका कहना है कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब दुनिया के सबसे बड़े और तथाकथित सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं, वहीं भारत ने दुश्मन (पाकिस्तान) की 1000 मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया था और अपनी मातृभूमि को खरोंच तक नहीं लगाने दी. यह एक महान नेता की शक्ति है. 

Advertisement

अभिनेत्री के पोस्ट से साफ है कि पीएम की कूटनीति की वजह से ही देश सुरक्षित है और युद्ध या हमले की स्थिति से भी दूर है. 

‘कांग्रेस को बर्बाद करने का काम सिर्फ राहुल गांधी कर रहे हैं’

इससे पहले भी कंगना ने कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन को निंदनीय बताया. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करना पूरे देश का अपमान है और कांग्रेस को बर्बाद करने का काम सिर्फ राहुल गांधी कर रहे हैं. कभी सदन में बदसलूकी करते हैं तो कभी एआई समिट में देश को शर्मसार करने वाला काम करते हैं. 

Advertisement

हॉलिवुड में कंगना रनौत की एंट्री!

बता दें कि जल्द ही कंगना रनौत हॉलिवुड में डेब्यू करने वाली हैं, एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म हॉलिवुड फिल्म लग गई है, जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल कंगना Blessed Be The Evil नाम की फिल्म हॉलिवुड फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना को डराती नजर आएंगी. हॉरर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में कंगना के साथ टीन वुल्फ फेम एक्टर टायलर पोसी और हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होने वाली है, इस हॉरर ड्रामा को अमेरिका में ही शूट किया जाएगा.

कंगना की नई फिल्में!

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें की कंगना रनौत के पास बॉलीवुड फिल्मों की भी कमी नहीं है. एक्ट्रेस के पास भारत भाग्य विधाता, Sita The Incarnation, आपराजित अयोध्या जैसी नाम की फिल्में भी है, इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही आर माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है, वो जल्द ही प्रोड्यूर संदीप सिंह के साथ भी एक एक्शन फिल्म लेकर आ रही हैं. ये फिल्में साल 2026 में रिलीज होंगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें