जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तारा सुतारिया ने गाया 'तुम ही आना', फैंस ने जमकर लुटाया प्यार, कुछ ही घंटों में मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपनी 'मरजावां' फिल्म का गाना 'तुम ही आना' गाते हुए वीडियो मंगलवार देर रात को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

तारा सुतारिया ने गाया 'तुम ही आना', फैंस ने जमकर लुटाया प्यार, कुछ ही घंटों में मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज
Image Credit: Instagram/@tarasutaria
Advertisement

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने हालिया जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे ढेर सारे प्यार को लेकर आभार व्यक्त किया.

तारा सुतारिया ने गाया 'तुम ही आना' 

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर पर बैठकर 2019 की फिल्म 'मरजावां' का पॉपुलर गाना 'तुम ही आना' गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री काले कपड़े पहन, आंखें बंद करके सिंगिंग सेशन का मजा लेती दिखीं.

फैंस ने अभिनेत्री पर लुटाया प्यार 

Advertisement

अभिनेत्री ने फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर ऐसी वीडियोज और भी चाहिए, तो वीडियो को और प्यार दें. तारा सुतारिया ने लिखा, "कुछ घंटों पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था और अब देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए. अगर आपको मिडनाइट और भी जैम वीडियो चाहिए, तो इसे और भी शेयर करें."

दरअसल, अभिनेत्री ने यह वीडियो मंगलवार देर रात को शेयर किया था, जिसे देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

'मरजावां' फिल्म के इस गाने को जुबिन नौटियाल ने दी अपनी आवाज 

फिल्म 'मरजावां' का गाना 'तुम ही आना' एक बेहद लोकप्रिय और भावुक रोमांटिक गीत है. इसे जुबिन नौटियाल ने अपनी जादुई आवाज दी है, संगीत पायल देव ने तैयार किया है और इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं. इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के बीच का प्यार और बिछड़ने का दर्द दिखाया गया है.

Advertisement

यह गाना रिलीज होने के साथ ही चार्टबस्टर बन गया था और आज भी लोगों के पसंदीदा इमोशनल सॉन्ग में शुमार है. हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'मरजावां' का निर्देशन और लेखन मिलाप झावेरी ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

यह फिल्म रघु (सिद्धार्थ) की कहानी है, जो मुंबई के एक माफिया (अन्ना) के यहां पला-बढ़ा है और उसका सबसे वफादार गुंडा है. कहानी में मोड़ तब आता है जब रघु को जोया (तारा) से प्यार हो जाता है. रितेश देशमुख ने फिल्म में एक बौने खलनायक (विष्णु) की भूमिका निभाई है, जो रघु से जलता है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें