'सोकर मिली कामयाबी…’, कंगना रनौत ने सालों बाद क्यों दिया ऐसा बयान, इंडस्ट्री में मचा हंगामा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
कंगना रनौत ने हाल ही में महिलाओं के लिए आवाज़ उठाई है. जो अपनी मेहनत के दम पर जिंदगी में कामयाबी हासिल कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है,जो चर्चाओं में आ गया है.
Follow Us:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की सबसे धाकड़ एक्ट्रेस हैं, एक्ट्रेस हमेशा ही बेबाकी से अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं, अब कंगना ने उन तमाम महिलाओं के लिए आवाज़ उठाई है. जो अपनी मेहनत के दम पर जिंदगी में कामयाबी हासिल कर रही हैं, लेकिन फिर भी समाज में उन्हें ग़लत नजरों से देखा जाता है.
‘सक्सेसफुल महिलाओं को शक की नजरों से देखा जाता है’
कंगना ने एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में देश में औरतों संग हो रहे गलत व्यवहार को लेकर अपनी आवाज़ उठाई है, एक्ट्रेस ने कहा,”आज के दौर में भी सक्सेसफुल महिलाओं को शक की नजरों से देखा जाता है. भले ही महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर किसी बड़े पद पर पहुंची हो, लेकिन उनकी कामयाबी को उनके चरित्र से जोड़कर देखा जाता है, जो अपने आप में काफी दुखद और निराशाजनक है.”
‘महिलाओं की सफलता को उनके कैरेक्टर से जोड़ा जाता है’
कंगना ने आगे कहा, “भले ही कोई महिला राजनीति से जुड़ी हो या किसी ऊंचे पद पर पहुंची एक प्रोफेशनल हो... अक्सर कामयाब माहिलाओं की सफलता को उनकी मेहनत और टैलेंट के बजाय उनके कैरेक्टर से जोड़ा जाता है. आज के मॉडर्न जमाने में भी दुनिया के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं को इस मानसिकता से ही देखा जाता है.”
'सोकर पाई कामयाबी' वाले नैरेटिव के खिलाफ कंगना
कंगना ने आगे कहा- “अगर कोई महिला किसी बड़ी पोस्ट या बड़े मुकाम पर अपने टैलेंट के दम पर पहुंचती है, तब भी उसे लेकर कहा जाता है कि वो किसी के साथ सोकर ही करियर में आगे पहुंची होगी. अब चाहे वो महिला कोई वकील हो, कोई गर्वनर हो या किसी ऊंचे पद पर हो. समाज में महिलाओं की कामयाबी की सराहना करने के बजाए उन्हें शक की निगाहों से देखा जाता है.”
‘मर्दों को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करती हैं…’
एक्ट्रेस ने आगे कहा’, “अगर कोई महिला अच्छे कपड़े पहनती है, खुद को अच्छे से दुनिया के सामने प्रेजेंट करती है, तो उसे भी महिलाओं के चरित्र से जोड़कर देखा है. महिलाओं को सजता-संवरता देखकर अक्सर समाज में कहा जाता है कि वो मर्दों को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करती हैं. ऐसी सोच को बदलने की जरूरत है.”
चार नैशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत चार नैशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं, उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम हासिल कर चुकी हैं, पद्मश्री से सम्मानित कंगना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म गैंगस्टर से की थी. कंगना ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है.
बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली भारत भाग्य विधाता
यह भी पढ़ें
एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म भारत भाग्य विधाता में नज़र आई थीं. ये फिल्म क्रिटिक्स को काफी पसंद आई है, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म बुरी तरह पिट गई है. ये फिल्म थियेटर्स में दर्शकों को खींचने में कामयाब नहीं हो पा रही है.