जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आग में घी डालना बंद करें’, CJP विवाद के बीच ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं-किसी महिला को मत छेड़ो

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने ऋतिक पर जमकर नाराजगी ज़ाहिर की है. कंगना ने एक्टर की गर्लफ़्रेंड सबा आजाद का जिक्र कर ऋतिक को जमकर लताड़ लगाई है.

‘आग में घी डालना बंद करें’, CJP विवाद के बीच ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं-किसी महिला को मत छेड़ो
Image Credits: Kangana Ranaut/Instagram/IANS
Advertisement

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.सोशल मीडिया पर चल रहे ‘वी नीड़ टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन’ यानि हमे ऋतिक रोशन से माफी मांगनी ट्रेंड पर ऋतिक के रिएक्शन के बाद अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने एक्टर पर जमकर नाराजगी ज़ाहिर की है. कंगना ने एक्टर की गर्लफ़्रेंड सबा आजाद का जिक्र कर ऋतिक को जमकर लताड़ लगाई है.

ऋतिक पर भड़कीं कंगना रनौत 

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा, “डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आपको इस तरह किसी महिला को छेड़ना या तंग करना शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम पर मुझे बुलिंग का शिकार बना रहे हैं.”

‘आग में घी डालना बंद करें’

Advertisement

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा, “आग में घी डालना बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की गैर-जरूरी टिप्पणियां करना बंद करेंगे.”

ऋतिक रोशन ने क्या कहा था?

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा था, “मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी एक का साथ देना क्योंकि अब आपको दूसरा पसंद नहीं है, हमारे समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. मैं उस वक्त का इंतजार करूंगा जब इस पूरे मामले पर सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर बात होगी. वही सही और होगा, लेकिन अब इन बातों की परवाह करता ही कौन है?”

Advertisement

क्यों ट्रेंड हुआ ‘वी नीड़ टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन’?

बता दें कि  ‘वी नीड़ टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन’ ट्रेंड सोशल मीडिया पर उस वक्त शुरु हुआ था, जब कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी देखने को मिल रही थी, कंगना ने सौरव को बेरोजगार और बेकार बताया था, वहीं सौरव ने कंगना पर कमेंट करते हुए कहा था उनकी पार्टी ही उनको seriously नहीं लेती है.  वहीं जब सौरव दास से उन पर किए कंगना के पर्सनल कमेंट्स के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, “मेरे दोस्त भी मुझे मैसेज कर रहे थे कि अब वो तुम्हारे पीछे क्यों पड़ी है, तो मैंने कगा कि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं.”

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2016 का कंगना-ऋतिक विवाद याद आ गया और कई लोगों ने पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उस समय ऋतिक का पक्ष सही था. इसी के चलते 'वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन' ट्रेंड वायरल हो गया.

Advertisement

कंगना-ऋतिक का विवाद?

ऋतिक और कंगना के बीच विवाद साल 2016 में शुरु हुआ था. कंगना ने एक इंटरव्यू ऋतिक रोशन को अपना Silly Ex कहा था,जिसके बाद ऋ़तिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और कहा कि दोनों के बीच कभी कोई रिश्ता नहीं था. दोनों का विवाद काफी बढ़ गया था,जिससे बॉलीवुड में हलचल मच गई थी.

किन फिल्मों में साथ नज़र आए ऋतिक-कंगना

Advertisement

बात करें ऋतिक और कंगना के वर्क फ़्रंट कि तो दोनों साथ में Kites और Krrish 3 में साथ काम किया है. इसके बाद दोनों ने साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया. जहां कंगना इन दिनों Queen 2 की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं ऋतिक Krrish 4 की तैयारी कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें