Advertisement
‘हद में रहिए…’, पत्नी सुनीता के 'शुगर डैडी' वाले बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- एक भी कसर नहीं छोड़ रही
गोविंदा ने सुनीता के बयान पर आख़िरकार चुप्पी तोड़ दी है. एक्टर ने सुनीता को हद में रहने की सलाह देते हुए जमकर उन्हें लताड़ लगाई है.
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बीते काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर इन दिनों अपनी को-एक्टर्स कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर्स के रुमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में गोविंदा कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे, जिसके बाद गोविंदा की वाइफ़ सुनीता ने अपने पति पर नाराजगी ज़ाहिर की थी. सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए.
को-एक्ट्रेस संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे गोविंदा?
दरअसल गोविंदा के साथ कोमल रानी फिल्म रूपा में काम कर रहीं हैं. फिल्म के ऐलान होने के बाद गोविंदा फिल्म की एक्ट्रेस कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए थे. अब जिस तरह से सुनीता ने गोविंदा पर ऐसा बयान दिया है, उसके बाद से ही हर कोई एक्टर के रिएक्शन का इंतज़ार कर रहा था.
Advertisement
सुनीता पर भड़के गोविंदा
Advertisement
अब गोविंदा ने सुनीता के बयान पर आख़िरकार चुप्पी तोड़ दी है. एक्टर ने सुनीता को हद में रहने की सलाह देते हुए जमकर उन्हें लताड़ लगाई है. गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सुनीता जी, जो काम मिल रहा है उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं. आपने अभी तक दो शोज 'मां है न' और 'लॉकअप-2' जैसे शो में काम किया है, जिसमें आपने टीना के सामने रोकर मुझे बुलवा लिया, चलो कोई नहीं, ये मेरा कर्तव्य था और अब जब मैं अपनी फिल्मों में काम कर रहा हूं, तो आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिलों से उतर जाऊं, मेरा नाम बदनाम हो जाए या कुछ ऐसा हो कि मेरा काम रुक जाए.”
‘ये सब आपको शोभा नहीं देता है’
Advertisement
गोविंदा ने आगे कहा, "अगर किसी गरीब परिवार का कोई व्यक्ति इंडस्ट्री में आज जाए, तो उस इंसान को इस कदर बदनाम न कीजिए कि वे डर कर भाग जाएं. आपके पास क्षमता, ताकत, शोहरत, इज्जत और दौलत है. इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है, आप उसे जलील करें. ये सब आपको शोभा नहीं देता है और उम्र का जो सिलसिला आपने चलाया है तो मैं आपकी याददाश्त के लिए फिर से याद दिला दूं कि देश के सभी कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के लिए काम किया है, जो युवा रही है. उन्हें अच्छी फिल्म नाम और अच्छी शोहरत मिली और इन्हें युवाओं के साथ काम करने का मौका मिला, इसलिए ये युवा नजर आए.
‘आप थोड़ा सा अपनी हद में रहिए’
एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “आप अपनी छोटी सी अपेक्षाओं में बहुत बड़ा बिजनेस के साथ घात करने में लगी है. आपके पीछे जो ग्रुप है, जो गैंग है उससे हर कोई वाकिफ है और मुझे लगता है कि एक दिन वो खुलकर सामने आएगा और मुझे लगता है कि आगे भी आपको मेरी जरूरत कहीं न कहीं पड़ेगी. आप थोड़ा सा अपनी हद में रहिए बस यही आपसे प्रार्थना है, धन्यवाद.”
Advertisement
‘सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां बहन की गालियां देने लगीं हैं’
गोविंदा ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, "मैं फिर से कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां बहन की गालियां देने लगीं हैं और आपसे लोग प्रेरित हो रहे हैं. कहीं ऐसा न हो कि लोग आपसे ही मां बहन की गालियां देकर बात करना शुरू कर दें तो हम बहुत लज्जित हो जाएंगे. कृप्या ऐसा न करें.”
गोविंदा पर क्या कहा था सुनीता ने?
Advertisement
बता दें कि हाल ही में सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा था, “पिक्चर बननी भी तो चाहिए. प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. बगैर प्रमोशन के ही... क्या बोलने का, बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. दिमाग खराब हो गया है उसका.कोई भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है. कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोगों को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं.”
कब की थी गोविंदा-सुनीता ने शादी?
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. उन्होंने अपनी शादी को करीब दो साल तक प्राइवेट रखा. बाद में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक किया. इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम यशवर्धन आहूजा है.