×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लग्जरी लाइफ छोड़ तपती धूप में मंदिर की रेलिंग साफ करते दिखे संजय मिश्रा, क्या हुआ ऐसा सब रह गए हैरान, Video हुआ Viral

संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह किसी मंदिर में बेहद सादगी के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. एक्टर बिना झिझके छोटे से मंदिर की सफाई कर रहे हैं.

लग्जरी लाइफ छोड़ तपती धूप में मंदिर की रेलिंग साफ करते दिखे संजय मिश्रा, क्या हुआ ऐसा सब रह गए हैरान, Video हुआ Viral
Image Credit: imsanjaimishra/instagram
Advertisement

सिनेमा की चमक-दमक के बीच ऐसे कई कलाकार भी हैं, जो सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं. इन्हीं में अभिनेता संजय मिश्रा का नाम शामिल हैं. अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा को बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया.

 मंदिर की सफाई करते दिखे संजय मिश्रा

गुरुवार को एक्टर संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह किसी मंदिर में बेहद सादगी के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. एक्टर बिना झिझके छोटे से मंदिर की सफाई कर रहे हैं.पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि  संजय मिश्रा बहुत ही साधारण कपड़ों में हैं और पूरी लगन से मंदिर की लोहे की रेलिंग को सैंडपेपर (रेगमाल) से घिसकर साफ करने में लगे हुए हैं. वे रेलिंग के जंग को हटा रहे हैं ताकि उस पर नया पेंट किया जा सके.

Advertisement

संजय ने क्यों की मंदिर की सफ़ाई 

एक्टर  ने इसकी पीछे की वजह बताते हुए बताया कि वे मॉनसून आने की तैयारी में व्यस्त हैं. संजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सारे काम एक तरफ…आने वाले मौसम की तैयारी एक तरफ…बारिश जल्दी आ जाओ जमीन को और कलेजे को ठंडक पहुंचे. बारिश आने के पहले कलर के काम में व्यस्त."

संजय मिश्रा का ये अंदाज़ फैंस के दिल को छू गया 

संजय मिश्रा का यह जमीनी जुड़ा व्यवहार फैंस और मनोरंजन जगत के कई कलाकारों के दिल को छू गया. कई यूजर्स एक्टर के पोस्ट को जमकर लाइक, कमेंट कर रहे हैं. अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा, "मुझे पता है कि आप यह नहीं देख रहे हैं, साहब. मैं आपको बहुत अच्छी तरह जानती हूं."

बारिश से पहले लोहे की रेलिंग को घिसना क्यों जरुरी होती है?

Advertisement

बता दें कि बारिश से पहले लोहे की रेलिंग को घिसकर (सैंडपेपर से) साफ करना जरूरी इसलिए होता है ताकि पुरानी पेंट की पपड़ी और जंग हट जाए. ऐसा करने से नए पेंट की पकड़ मजबूत होती है, रेलिंग में नमी नहीं टिकती, और वह जंग लगने (ऑक्सीकरण) से बच जाती है.

संजय मिश्रा का वर्क फ़्रंट

संजय मिश्रा हाल ही में क्राइम ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' नजर आए थे. इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य पुलिस अधिकारी (पवन मलिक) की भूमिका में हैं. यह फिल्म हरियाणा के एक काल्पनिक कस्बे पर आधारित है. संजय मिश्रा एक ऐसे मिस्टीरियस और अहम किरदार में हैं जो कहानी को गहराई और जटिलता देते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें