×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'याद रखें, शादी दो लोगों के बीच...', हिंदू-मुस्लिम की शादी पर आदित्य पंचोली ने दिया बड़ा बयान, लोगों ने कर दिया ट्रोल

विंदू के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य पंचोली ने कहा है कि मुझे लगता है कि हिंदू और मुस्लिम शादियां चलती है. याद रखें, शादी दो लोगों के बीच होती है, धर्म के बीच नहीं. एक्टर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'याद रखें, शादी दो लोगों के बीच...', हिंदू-मुस्लिम की शादी पर आदित्य पंचोली ने दिया बड़ा बयान, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Image Credits: IANS/adityapancholi/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय रखी. दरअसल, उन्होंने विंदू दारा सिंह के एक पुराना वीडियो सामने आने पर ये बयान दिया. इस वीडियो में विंदू ने अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़े अनुभवों को साझा किया हुआ था.

‘फराह नाज मुस्लिम हैं और इससे आगे चलकर मुश्किलें आ सकती हैं’

आदित्य पंचोली ने अपने एक्स अकाउंट पर विंदू दारा सिंह का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में विंदू अपनी पूर्व पत्नी फराह नाज के साथ अपने रिश्ते और शादी के अनुभव के बारे में बात करते नजर आते हैं. वीडियो में विंदू बताते हैं कि उनके पिता दारा सिंह ने उन्हें शादी से पहले यह चेतावनी दी थी कि फराह नाज मुस्लिम हैं और इससे आगे चलकर मुश्किलें आ सकती हैं.

मुस्लिम पत्नी से शादी टूटने पर क्या बोले थे विंदू

Advertisement

इसी वीडियो में विंदू दारा सिंह आगे कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता की बात को नजरअंदाज करते हुए फराह नाज से शादी की थी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और वे अलग हो गए.विंदू ने बताया कि उनके रिश्ते के टूटने के पीछे कई कारण थे, जिनमें यह भी शामिल था कि फराह नाज अचानक ज्यादा धार्मिक हो गई थीं.

 ‘शादी दो लोगों के बीच होती है, धर्म के बीच नहीं’

विंदू के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य पंचोली ने लिखा, ''मुझे लगता है कि हिंदू और मुस्लिम शादियां चलती है. याद रखें, शादी दो लोगों के बीच होती है, धर्म के बीच नहीं.’’

 

 

आदित्य के बयान पर भड़के लोग 

अब आदित्य पंचोली का ये बयान कुछ लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Pahle tu bol raha hai hindu muslim marriage work ..next line me likh raha hai two people. Tum log religion follow karte nahi ho to kyu naam dena hindu muslim....aur special jo muslim non muslim se shadi karta hai vo to muslim hi nahi hai..."

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "आपकी राय की कोई परवाह नहीं करता, खासकर तब जब आप पहले से शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस बनने की चाहत रखने वाली किसी युवा लड़की का फ़ायदा उठाते हैं."

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, "Are bhai uski life ki reality main tu apni philosophy kyu add kar raha hai"

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "Kyuki tu khud Hindu hai isliye ye sab bol para hai"

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, "Bhai tumne bahar kitne gul khilaye hai woh media mein sab ko pata hai"

आदित्य ने जरीना वहाब से कब की थी शादी

Advertisement

आदित्य पंचोली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी जरीना वहाब हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म 'कलंक का टीका' के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और बाद में यह रिश्ता शादी में बदल गया. दोनों ने साल 1986 में शादी की. उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी सना और बेटा सूरज पंचोली शामिल हैं. सूरज पंचोली भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं.

आदित्य पंचोली का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में दूरदर्शन के शो 'शहादत' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई सीरीयल्स में काम किया, जिनमें 'सोने का पिंजरा', 'स्याही', 'अफसर की साली' और 'मरियम की बेटी' जैसे नाम शामिल हैं. धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया और साल 1986 में फिल्म 'सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह 'यस बॉस', 'हमेशा', 'बागी', 'आंखें', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी', 'मुसाफिर', 'रेस 2', 'जय हो', 'हीरो' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में नजर आए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें