Advertisement
Ramayana Song Controversy: ‘भक्ति गीत या कव्वाली?’ मंगल रंग गाने पर फिर मचा बवाल, निशाने पर आए AR Rahman
Ramayana: फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है..कुछ लोगों को गाने का म्यूजिक पसंद आ रहा है, तो कई लोग इसकी धुन और अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं.
Advertisement
Mangal Rang Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.. फिल्म के किरदारों से लेकर इसके गानों तक, हर चीज पर लोगों की नजर बनी हुई है.. इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है...कुछ लोगों को गाने का म्यूजिक पसंद आ रहा है, तो कई लोग इसकी धुन और अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं.. किसी को इसमें कव्वाली की झलक नजर आई, तो किसी ने इसकी तुलना एआर रहमान के मशहूर गाने ‘कुन फाया कुन’ से कर दी..
‘मंगल रंग’ सुनकर क्यों सवाल उठा रहे हैं लोग?
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ 25 अक्टूबर को रिलीज हुआ. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं.. गाने के जरिए दोनों के प्रेम और दिव्य रिश्ते को खूबसूरत अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है..
Advertisement
इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं... वहीं, संगीत को लेकर एआर रहमान का नाम चर्चा में है.. इतने बड़े नामों के जुड़ने के कारण लोगों को गाने से काफी उम्मीदें थीं..हालांकि, रिलीज के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं..
Advertisement
CJP में सबकुछ ठीक या अंदरूनी कलह? आशुतोष रांका-सौरव दास को मुक्का मारते देख लोग हैरान!
‘कुन फाया कुन’ से तुलना, रहमान पर भी उठे सवाल
Advertisement
गाना सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना फिल्म ‘रॉकस्टार’ के मशहूर गाने ‘कुन फाया कुन’ से की.. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि पुराने गाने का फॉर्मूला लेकर उसे ‘मंगल रंग’ में इस्तेमाल कर दिया गया...इस तरह की टिप्पणियों के बाद गाने की मौलिकता को लेकर बहस शुरू हो गई..हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स के अपने विचार और आरोप हैं.. केवल तुलना किए जाने से यह साबित नहीं होता कि गाना किसी दूसरे गाने की नकल है..
किसी को कव्वाली लगा म्यूजिक, तो किसी ने तमिल गाने से जोड़ा
Advertisement
‘मंगल रंग’ को लेकर कुछ लोगों ने इसके म्यूजिक को कव्वाली जैसा बताया. एक यूजर ने X पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, इन्होंने ‘कुन फाया कुन’ वाला फॉर्मूला उठाया, उसे ‘मंगल रंग’ में फिट किया और उसे रामायण का म्यूजिक बता दिया... शुक्रिया, एआर रहमान. इस कमेंट के बाद गाने की मौलिकता को लेकर बहस और तेज हो गई. हालांकि, यह यूजर की निजी राय और आरोप है. इससे यह साबित नहीं होता कि गाना किसी दूसरे ट्रैक की नकल है.
एक अन्य यूजर ने गाने के म्यूजिक के साथ-साथ इसके विजुअल्स पर भी निशाना साधा. उसने श्रेया घोषाल जैसी शानदार सिंगर की आवाज होने के बावजूद गाने को बेजान बताया. साथ ही, साई पल्लवी के माता सीता वाले लुक की तुलना ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी के देवसेना वाले किरदार से करते हुए अपनी निराशा जाहिर की.
4,000 करोड़ की ‘रामायण’ से फैंस को बड़ी उम्मीदें
Advertisement
यह भी पढ़ें
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल समेत कई कलाकार नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म को दिवाली 2026 के दौरान रिलीज करने की योजना है.. फिलहाल ‘मंगल रंग’ को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है. अब देखना होगा कि फिल्म के आने वाले गाने लोगों का दिल जीत पाते हैं या नहीं.