जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Param Sundari Teaser Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, परम-सुंदरी बनकर छा गए!

‘परम’ और ‘सुंदरी’ के किरदार में सिद्धार्थ और जान्हवी ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. दरअसल हाल ही में प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्मस ने परम सुंदरी का टीज़र रिलीज़ किया है. जिसमें क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

Param Sundari Teaser Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, परम-सुंदरी बनकर छा गए!
Advertisement

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. केरल की खूबसूरती पर सेट की गई की इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है. 

रिलीज़ हुआ परम सुंदरी का टीजर!

‘परम’ और ‘सुंदरी’ के किरदार में सिद्धार्थ और जान्हवी ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. दरअसल हाल ही में प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जहां नॉर्थ का फायर साउथ की ग्रेस से मिलता है और वहां साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनती है.”

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट में आगे लिखा कि “दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

टीज़र में परम यानि सिद्धार्थ शर्टलेस अंदाज़ में अपनी हॉट बॉडी दिखाते नज़र आए हैं, वहीं जान्हवी कपूर भी अपने देसी अवतार में खूब ग़ज़ब की लगी हैं. दोनों की फ़्रेश जोड़ी ने लोगों को दीवाना बना दिया है. 

Advertisement

 

क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म!

बता दें कि ‘परम सुंदरी' एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है.  फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है. 

Advertisement

फिल्म के बारे में मैडॉक के चीफ दिनेश विजान ने एक वेबसाइट को बताया था "फिल्म में जान्हवी कपूर एक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय सुंदरी और दिल्ली के परम के रूप में एक खूबसूरत कहानी का वादा करती है.”

मैडॉक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस, जब दो दुनिया टकराती हैं, तो चिंगारी उड़ती है. दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं 'परम सुंदरी’. मिलिए 'परम' सिद्धार्थ मल्होत्रा और 'सुंदरी' जान्हवी कपूर से. फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम 'परम' और जान्हवी के किरदार का नाम 'सुंदरी' है. 

मैडॉक ने सिद्धार्थ के किरदार के लिए कैप्शन में लिखा था, “नॉर्थ का मुंडा सिद्धार्थ 'परम' के रूप में आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है. साउथ की 'सुंदरी' के रूप में जान्हवी अपनी ओर ध्यानाकर्षित कराने को तैयार हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Advertisement

 

इस दिन रिलीज़ होगी परम सुंरदरी!

बता दें कि तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में से एक है. दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस में बनी परम सुंरदी इस साल 25 जुलाई को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें