Advertisement
Oops Moment: निकिता रावल के साथ फैन की हैरान करने वाली हरकत, बिना इजाजत किया Kiss, Video हुआ Viral
Nikita Rawal, Oops Moment, Kiss,Viral Video, Bollywood news, निकिता रावल, ऊप्स मोमेंट, किस, वायरल वीडियो, बॉलीवुड न्यूज़
Advertisement
एक्ट्रेस निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय पूरी तरह चौंक गईं, जब एक महिला फैन उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया. इस अप्रत्याशित घटना से निकिता हैरान रह गईं और असहज भी नजर आईं.
निकिता रावल के साथ फैन की हैरान करने वाली हरकत
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निकिता रावल एक कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. वह कैमरों की तरफ देखकर तस्वीरें खिंचवा रही थीं कि तभी एक महिला फैन उनके पास पहुंचती है. फैन निकिता से सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर करती है. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य दिखाई देती है और निकिता भी उस फैन के साथ सहज नजर आती हैं.
Advertisement
एक्ट्रेस के होंठों पर महिला फैन ने किया किस
Advertisement
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महिला फैन अचानक निकिता के गाल पर किस कर देती है. निकिता इस हरकत से चौंक जाती हैं, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्थिति को और असहज बना दिया. गाल पर किस करने के बाद महिला फैन ने निकिता को अपनी तरफ खींच लिया और उनके होंठों पर भी किस कर दिया. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि निकिता को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
Advertisement
निकिता काफी असहज दिखाई दी
अचानक हुई इस हरकत से निकिता हैरान रह गईं. वीडियो में वह महिला को रोकने की कोशिश करती हुई भी नजर आती हैं. वह इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन महिला फैन ने उन्हें पकड़े रखा. इस वजह से निकिता काफी असहज दिखाई देती हैं.
निकिता के गाल पर एक बार फिर किस किया
Advertisement
महिला फैन यहीं नहीं रुकी. वहां से जाने से पहले उसने निकिता के गाल पर एक बार फिर किस किया और फिर वहां से चली गई. यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
SHOCKING 😲😱#NikitaRawal was allegedly kissed by a female fan without consent! 😳 pic.twitter.com/xMT3l63qj5
— 『𝙑』 (@ItsCyrusOG) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 9, 2026
वीडियो देख भड़के फैंस
Advertisement
वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला फैन के व्यवहार की आलोचना की. लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी मर्जी के बिना इस तरह की हरकत करना सही नहीं है.एक यूजर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही. वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया और कहा कि सामने वाले की सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें
इस पूरे मामले में निकिता रावल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.