जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा…’, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया जहीर से डेटिंग पर क्यों ऐसा बोले थे सलमान खान

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में बतौर मेहमान पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, के शुरुआती दिनों से जुड़े कई किस्से साझा किए.

‘एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा…’, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया जहीर से डेटिंग पर क्यों ऐसा बोले थे सलमान खान
Image Credits:IANS/salmankhan/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखा लेकिन अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो अपनी लव स्टोरी से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी। 

कपल ने रिश्ते और डेटिंग से जुड़ा सुनाया दिलचस्प किस्सा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, के शुरुआती दिनों से जुड़े कई किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की मुलाकात सलमान की एक पार्टी में हुई थी।

Advertisement

‘सलमान खान ने तुरंत पहचान लिया था’

जहीर इकबाल ने शो में बताया, ''सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच कुछ खास है। हमारे बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री नजर आती थी, जिसे सलमान खान ने तुरंत पहचान लिया था।''

 ‘हम दोनों इसे नकार देते थे’

इस दौरान सोनाक्षी ने कहा, ''एक अलग तरह की वाइब चल रही थी और सलमान इतने भी अनजान नहीं हैं। उन्होंने हमें देख लिया था। जब भी वह मुझसे पूछते थे तो हम दोनों इसे नकार देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है।''

‘एक समय ऐसा आएगा जब दोनों का ब्रेकअप हो सकता है’

Advertisement

सोनाक्षी ने बताया, ''एक दिन सलमान खान ने मुझसे और जहीर से बात करते हुए कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब दोनों का ब्रेकअप हो सकता है और उस स्थिति में दोनों ही दुखी होंगे। यह बात सुनकर हम दोनों हैरान रह गए थे।''

‘दिख रहा है सब’

सोनाक्षी ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से सीधे कह दिया था, 'दिख रहा है सब।' सलमान की इस छोटी सी बात से दोनों को समझ आ गया था कि अब इस रिश्ते को उनसे छिपाना आसान नहीं है।

कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाक़ात 

Advertisement

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि, दोनों ने करीब सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा।

कब हुई थी दोनों की शादी?

यह भी पढ़ें

साल 2022 में सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान भी दोनों की बॉन्डिंग की चर्चा हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और जून 2024 में शादी कर ली।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें