जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘छोटी सोच वाले लोग…’प्रकाश राज ने किया CJP का समर्थन, तो भड़क उठे पवन कल्याण, ऐसा क्या कहा सबकी बोलती कर दी बंद

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने इस पार्टी और इस आंदोलन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने ये तक कह दिया है कि इस पार्टी और उसका समर्थन करने वाले लोग भारतकी अखंडता कमजोर करने के लिए फूट डालने वाली सोच अपना रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी का समर्थन करने वालों को छोटी सोच वाला भी कहा है.

‘छोटी सोच वाले लोग…’प्रकाश राज ने किया CJP का समर्थन, तो भड़क उठे पवन कल्याण, ऐसा क्या कहा सबकी बोलती कर दी बंद
Image Credits: IANS/Filephoto/Janasenaparty
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी यानि CJP और उसके नारों को कई लोग समर्थन दे रहे हैं. आम लोगों से लेकर कई जानी मानी हस्तियां इस पार्टी का समर्थन कर रही हैं. 

पवन कल्याण ने की CJP और उसके समर्थकों की आलोचना

अब आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने इस पार्टी और इस आंदोलन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने ये तक कह दिया है कि इस पार्टी और उसका समर्थन करने वाले लोग भारतकी अखंडता कमजोर करने  के लिए फूट डालने वाली सोच अपना रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी का समर्थन करने वालों को छोटी सोच वाला भी कहा है. 

CPJ ने किन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया?

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी को अक्सर युवाओं के नेतृत्व वाला राजनीतिक आंदोलन कहा जाता है. पिछले कुछ हफ्तों से ये संगठन शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों, ख़ासकर नीट पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. 

Advertisement

पवन कल्याण ने क्या कहा?

पवन कल्याण ने हाल ही में दिल्ली में जन सेना पार्टी की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा, आपने हाल ही में कॉकरोच के बारे में सुना होगा. इससे मुझे सुमति शतकम नैतिकता पर आधारित तेलुगु किताब की याद आ गई. एक छोटा सा जीव या चींटी भी एक ताक़तवर सांप को मार सकती है.”

‘इस तरह छोटी सोच वाले लोग…’

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “इस तरह छोटी सोच वाले लोग और जिन्हें इस देश की राजनीति की गहराई की समझ नहीं है, वो देश की एकता को कमजोर करने के लिए बंटवारे का इस्तेमाल करेंगे. हमे ऐसी सोच का शिकार नहीं होना चाहिए. जब करोड़ो छोटी सोच वाले लोग एक साथ आते हैं, चाहे अच्छे हों या बुरे,तो उनका असर जबरदस्त हो सकता है. इसलिए हमें इसके ख़िलाफ़ लड़ना चाहिए और इसमें शामिल नहीं होना चाहिए.”

Advertisement

‘पाकिस्तानी या आतंकवादी कहकर चुप नहीं कराया जा सकता’

पवन कल्याण का ये बयान एक्टर प्रकाश राज और सोनम वांगचुक के बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के एक दिन बाद आया है. दरअसल हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के बंगलुरु विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि  “कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को राष्ट्र-विरोधी, पाकिस्तानी या आतंकवादी कहकर चुप नहीं कराया जा सकता.” 

‘इस देश के युवाओं ने अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ने का फैसला किया है’

Advertisement

इंडिया टुडे के अनुसार उन्होंने कहा है कि “अगर आप उन्हें पाकिस्तानी कहते हैं तो हमें डर नहीं लगता, अगर आप उन्हें आतंकवादी कहते हैं तो हमे डर नहीं लगता, अगर आप उन्हें कॉकरोच कहते हैं तो हमें डर नहीं लगता. चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए. आपने समीकरण क्यों बदल दिया है.आप राजनीति कर रहे हैं, हमे अपना काम करना है. नहीं इस देश के युवाओं ने अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ने का फैसला किया है”

पीएम मोदी- पवन कल्याण को टार्गेट करते रहते हैं प्रकाश

बता दें कि पवन कल्याण की जनसेना पार्टी, बीजेपी की सहयोगी पार्टी है.  पवन की जन सेना पार्टी JSP ने TDP और BJP के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश का चुनाव लड़ा था. इस राज्य में इन तीनों ही पार्टी के गठबंधन की सरकार है. प्रकाश राज अक्सर ही पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी करते ही रहते हैं, वहीं कुछ दिनों से वो पवन कल्याण पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. हालांकि अब पॉवर स्टार ने प्रकाश राज का नाम लिए बिना ही उन्हें करारा जवाब दिया है.

कॉकरोच जनता पार्टी किसने बनाई?

Advertisement

यह भी पढ़ें

16 मई को, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कॉकरोच वाली टिप्पणी की, उसी दिन अभिजीत डिपके ने X  पर लोगों से कहा कि चलो मिलकर कॉकरोच जनता पार्टी बनाते हैं. न्यायाधीश ने बाद में कहा कि उनकी बात फर्जी डिग्री वाले कुछ लोगों के लिए थी, बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं...लेकिन, जैसे ही यह ऑनलाइन आया, युवाओं ने इसे पकड़ लिया और मजाक और गुस्से में पार्टी बन गई.यानी साफ बात  यह पार्टी चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, यह एक मज़ेदार, व्यंग्य वाली राजनीतिक चपेट है, जो युवाओं की आवाज़ उठाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें