×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 देख बौखलाए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, जानें किस बात से चिढ़ गए

धुरंधर 2 की रिलीज़ के बाद इसके कंटेंट पर विवाद हो गया है, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Dhurandhar 2 देख बौखलाए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, जानें किस बात से चिढ़ गए
Advertisement

बॉलीवुड में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करतीं, बल्कि समाज, राजनीति और संवेदनशील मुद्दों को भी छूती हैं. इस कड़ी में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' भी कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई है.  

फिल्म के कंटेंट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं

एक तरफ जहां फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके कंटेंट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. खासतौर पर धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. 

Advertisement

धुरंधर देख भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, ''फिल्म देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसमें दिखाई गई हर चीज झूठी कहानियों पर आधारित है. कहानी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. इस तरह की फिल्में समाज में गलत संदेश दे सकती हैं और लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर सकती हैं.’’

‘कुछ लोग सिर्फ कमाई के लिए ऐसे विषय चुनते हैं’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग सिर्फ कमाई के लिए ऐसे विषय चुनते हैं, जो समाज को बांट सकते हैं. हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारा और आपसी समझ पहले से ही एक संवेदनशील मुद्दा है और ऐसे में इस तरह की फिल्में तनाव बढ़ा सकती हैं.’’

मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने भी जताई नाराजगी

इसी मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के शाही मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, ''देश में जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मौजूद हैं, जो हर मामले की सच्चाई सामने लाती हैं. ऐसे में बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी खास समुदाय को दिखाकर फिल्म बनाना ठीक नहीं है.’

‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’

Advertisement

उन्होंने कहा, ''आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ना गलत है, क्योंकि अपराध और आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. इस तरह के विषयों पर फिल्म बनाने से पहले पुख्ता सबूत और जिम्मेदारी जरूरी है, ताकि किसी भी समुदाय को गलत तरीके से पेश न किया जाए.’’

पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया

'धुरंधर: द रिवेंज' विवादों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में ही पहले दिन 102 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पेड प्रीव्यू  से फिल्म ने 43 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ इसका पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल  ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या है धुरंधर 2 में खास?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं.

Advertisement


खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की ब़ॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने महीनों तक राज करती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें