'देखता हूं इंडिया धुरंधर है या टॉक्सिक’, Dhurandhar Vs Toxic की टक्कर पर भड़के RGV, बोले- ये एक 'क्रूर' टकराव है

टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की टक्कर का फ़ैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. वहीं इस बीच जाने माने डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने इस भिड़ंत को दो कल्चर के बीच एक 'क्रूर' टकराव बताया है.

'देखता हूं इंडिया धुरंधर है या टॉक्सिक’, Dhurandhar Vs Toxic की टक्कर पर भड़के RGV, बोले- ये एक 'क्रूर' टकराव है

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच 19 मार्च को बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है. ये साल की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है, ईद के मौके पर बॉलीवुड vs साउथ देखने को मिलेगा. 

डेविड और गोलियत की कहानी का किया जिक्र

एक युवा चरवाहे डेविड और पलिश्ती सेना के बलिष्ठ गोलियत की कहानी आपने सुनी होगी? इसमें गोलियत रोज डेविड को युद्ध के लिए ललकारता. एक रोज कमजोर डेविड मुकाबले को तैयार हुआ. उसके पास ताकत नहीं थी और न ही हथियार थे, लेकिन ईश्वर पर आस्था थी, जिसके सहारे उसने पत्थर और गुलेल से गोलियत को हरा दिया. इस कहानी का जिक्र कर रामगोपाल वर्मा ने टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की टक्कर पर रिएक्ट किया है. 

टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की टक्कर पर ग़ुस्साए RGV

अब दोनों फिल्मों के क्लैश पर जाने माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है. डायरेक्टर ने दोनों फिल्मों की भिड़ंत की तुलना डेविड और गोलियत की कहानी से की है. इतना ही नहीं उन्होंने इस महा टक्कर को क्रूर तक कह दिया है. राम मगोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. डायरेक्टर ने दोनों फिल्मों के क्लैश की उन्होंने आलोचना की है. वहीं, आदित्य धर फिल्म्स के बैनर तले बनी 'धुरंधर 2' का उन्होंने सपोर्ट किया है. 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस टक्कर को उन्होंने साउथ बनाम हिंदी नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के बीच 'क्रूर' क्लैश कहा है. उन्होंने लिखा है, 'धुरोक्सिक पार्क (Dhuroxic PARK)! नहीं, मैं 19 मार्च को रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की बात नहीं कर रहा हूं. मैं असल में एक ऐसे पुराने जमाने की बात कर रहा हूं, जिसे पहले कभी नहीं देखा या अनुभव किया गया, जो इंडियन सिनेमाघरों के बड़े मैदान में धमाका कर रहा है. यह डेविड और गोलियत के बीच की लड़ाई है’.

ये दो कल्चर के बीच एक 'क्रूर' टकराव है

रामगोपाल वर्मा आगे लिखते हैं, 'फिल्म 'KGF 2' के गोलियत जैसे कलेक्शन अचानक 'धुरंधर' के गोलियत कलेक्शन के सामने एक छोटे डेविड जैसे लगने लगे. लेकिन अब उस गोलियत का सीक्वल 'धुरंधर 2' नया डेविड है, जो 'टॉक्सिक' को घूर रहा है. डेविड और गोलियत. मेरा पक्का मानना है कि 'Dhuroxic' नॉर्थ बनाम साउथ या बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड के बारे में नहीं है. असल में यह दो कल्चर के बीच एक 'क्रूर' टकराव है. यह टकराव इलाकों का नहीं, बल्कि सिनेमा का है. दोनों के बीच मुख्य फर्क यह है कि 'धुरंधर' दर्शकों की समझदारी का सम्मान करता है और 'टॉक्सिक' उन्हें बेवकूफ मानता है.”
 

‘फिल्म KGF 2 एक लोकल फिल्म थी’


रामगोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, “फिल्म KGF 2 एक लोकल फिल्म थी, जिसका मकसद आम लोगों की बेवकूफी थी और 'धुरंधर' का मकसद आम लोगों की समझदारी थी. इसी वजह से यह ग्लोबल बनी.  'धुरंधर', एक रिपोर्ट के मुताबिक 130 करोड़ की डेविड फिल्म (दोनों वर्जन मिलाकर लगभग 260 करोड़) ने लगभग 1500 करोड़ कमाए, जिससे यह साबित होता है कि कथित आम लोग असल में मसाला व्यापारियों की सोच से कहीं ज्यादा समझदार हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि आदित्य धर फिल्म्स ने कभी नहीं सोचा कि दर्शक बेवकूफ हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने जोरदार, जमीन हिला देने वाली आवाज में जवाब दिया, 'हां, हम सच में इतने समझदार हैं. ये गौर करने के लिए शुक्रिया तो 19 मार्च को जब दुनियाभर के थिएटर्स की लाइटें बंद होंगी, तो दो डेविड और दो गोलियथ एक लड़ाई लड़ेंगे. यह लड़ाई इन 10 क्रूर सच्चाइयों के बीच होगी. जो इस तरह हैं.”

ये लड़ाई इन 10 क्रूर सच्चाइयों के बीच होगी

1. बिना सोचे-समझे हीरो की पूजा बनाम दर्शक खुद कहानी में अपने नैतिक कामों से हीरो खोजते हैं.
2. ग्रैविटी को चुनौती देने वाले स्टंट जो फिजिक्स का मजाक उड़ाते हैं और हर उस स्कूली बच्चे का अपमान करते हैं जिसने न्यूटन पढ़ा है, बनाम 'धुरंधर' का एक्शन इतना रॉ और असली है कि कोई भी सच में मुक्कों को महसूस कर सकता है. 
3. बैकग्राउंड स्कोर जो हर पांच मिनट में चिल्लाते हैं, 'ताली बजाओ और सीटी बजाओ, बेवकूफों' बनाम पूरी तरह से चुप्पी जो शानदार परफॉर्मेंस से बोलती है।
4. एक आदमी को भगवान जैसा दिखाने के लिए 700 करोड़ का खर्च बनाम 'धुरंधर' के हर किरदार को इंसान जैसा महसूस कराने के लिए 130 करोड़ रुपये का खर्च। 
5. दर्शकों को बेवकूफों जैसा समझना, जिन्हें ताली बजानी पड़ती है, बनाम दर्शकों के साथ बड़ों जैसा बर्ताव करना जो एक मुश्किल कहानी को खुद समझ सकते हैं.
6. अल्ट्रा स्लो मोशन हीरो एंट्री शॉट्स और शैम्पू के एड से सीधे उड़ते बाल, बनाम ठंडी, कैलकुलेटिव इंटेलिजेंस जो असल में देखने वाले को चुनौती देती है.
7. इंडियन सिनेमा को बड़े पैमाने पर हीरो की पूजा की रस्म में बदलना, बनाम वह सिनेमा जो आम लोगों के दिमाग में छिपी इंटेलिजेंस को बाहर निकालता है.
8. क्रिएटिव वैक्यूम को छिपाने के लिए VFX की आतिशबाजी, आंखों को खराब करने वाले सेट और सितारों पर उड़ाए गए बजट बनाम 'धुरंधर' में हर एक रुपया डूब जाने वाले इमोशंस बनाने पर खर्च किया गया जो हमेशा आपके साथ रहते हैं.
9. एक ऐसी फिल्म जो दर्शकों से इसका मजा लेने के लिए अपना दिमाग बंद करने की गुजारिश करती है बनाम एक ऐसी फिल्म जो आपको हर फ्रेम पर सोचने और सवाल करने पर मजबूर करती है.
10. पैसा बहाया जा रहा है बनाम पैसा इस्तेमाल किया जा रहा है.

‘इंडिया 'धुरंधर' है या 'टॉक्सिक’

वहीं रामगोपाल वर्मा ने पोस्ट के आखिर में एक डिस्क्लेमर दिया है.. उन्होंने लिखा, “नहीं! यह मेरा आदित्य धर फिल्म्स के लिए प्यार नहीं है, जिसकी वजह से मुझे यह लिखना पड़ा, बल्कि यह इंडियन सिनेमा के लिए मेरी उम्मीद है. मैं 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. यह जानने के लिए कि इंडिया 'धुरंधर' है या 'टॉक्सिक’.”

पीरियड  गैंगस्टर फिल्म है टॉक्सिक!

फिल्म टॉक्सिक एक प्रीरियड गैंगस्टर फिल्म है.  इस फिल्म में  यश के साथ कियारा आडवाणी नज़र आएंगी. हाल ही में फिल्म का ख़तरनाक टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसमें यश ख़ूँख़ार अंदाज़ में नज़र आए थे. फिल्म में बेहद ही लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नज़र आने वाली है. फिल्म में  Nayanthara , हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबरॉय जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नज़र आएंगे.  गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है.  ये फिल्म कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु,मलयालम और इंग्लिश भाषा में रिलीज़ होगी. 

धुरंधर 2 में रिवेंज लेते नजर आएंगे रणवीर सिंह

'धुरंधर' अब सीक्वल के साथ और बड़े स्तर पर वापसी कर रही है. रणवीर सिंह की इस बार रिवेंज लेते नज़र आएंगे. मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की पैन इंडिया रिलीज डेट की officially घोषणा कर दी है. फिल्म मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल ईद यानी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इस बार फिल्म केवल हिंदी नहीं बल्कि पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. यह एक साथ हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी. मेकर्स का कहना है कि इस बार तूफान हर जगह लौटने वाला है. 

धुरंधर 2 में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई दी जाएगी

धुरंधर के सीक्वल का निर्देशन भी आदित्य धर कर रहे हैं. इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'धुरंधर 2' में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई दी जाएगी, जबकि एक्शन सीक्वेंस बड़े स्केल पर दिखाए जाएंगे. फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. जानकारी के अनुसार, मेकर्स भारत के अलावा कुछ चुनिंदा विदेशी मार्केट्स में भी फिल्म रिलीज की संभावनाएं तलाश रहे हैं. 

रणवीर सिंह-यश पीछे हटने को नहीं तैयार 

यह भी पढ़ें

बता दें कि जहां नार्थ बेल्ट में धुरंधर को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. वहीं साउथ में यश की टॉक्सिक को लेकर ग़ज़ब का माहौल बना हुआ है. दोनों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है, 19 मार्च को होने वाली इस भिड़ंत में कौन बाजी मारेगा ये वाकेई में देखने वाली बात होगी. 

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें