जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भगवान राम और माता सीता पर विवादित टिपप्णी कर फंसे कुणाल कामरा, अब हुआ ऐसा एक्शन, उठा लिया बड़ा कदम

कुणाल कामरा ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले अपने शो रद्द कर दिए हैं. कुणाल ने हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद बेंगलुरु में अपने शो रद्द करने का फैसला लिया है.

भगवान राम और माता सीता पर विवादित टिपप्णी कर फंसे कुणाल कामरा, अब हुआ ऐसा एक्शन, उठा लिया बड़ा कदम
Image Credits: IANS/Canva
Advertisement

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं, हालांकि कई बार वो अपनी विवादित टिपण्णी की वजह से बुरे फँस जाते हैं. क़ॉमेडियन कई बार हिंदू-देवी देवताओं पर विवादित कमेंट करना भारी पड़ा है और अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है. 

कुणाल कामरा ने रद्द किए अपने शोज़

दरअसल कुणाल कामरा ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले अपने शो रद्द कर दिए हैं. कुणाल ने हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद बेंगलुरु में अपने शो रद्द करने का फैसला लिया है. 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया?

पुलिस के मुताबिक़,कुणाल कामरा ने ख़ुद व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन जाकर अधिकारियों को सूचित किया था कि वो यहां अपने शो नहीं करेंगे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कामरा ने हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते व्हाइटफील्ड में होने वाला इवेंट रद्द करने का फैसला लिया है. 

कुणाल कामरा ने पोस्ट में क्या कहा?

कुणाल कामरा ने अपने एक्स अकाउंट पर के ज़रिए बताया था कि सोमवार से गुरुवार तक होने वाले उनके शो अब 'कोरमंगला' के एक नए वेन्यू पर शिफ्ट कर दिए गए हैं. उन्होंने दर्शकों को बताया कि व्हाइटफील्ड शो की टिकटों का पैसा 'BookMyShow' के जरिए वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने नए वेन्यू पर लिमिटिड सीट्स होने के कारण फैंस से कोरमंगला शो के लिए जल्द टिकट बुक करने की अपील की है.

हिंदू समन्वय समिति ने जताया था विरोध

Advertisement

बता दें कि हाल ही में हिंदू समन्वय समिति ने बेंगलुरु पुलिस को एक याचिका सौंपी थी. इसमें 3 अगस्त को व्हाइटफील्ड में होने वाले कामरा के स्टैंड-अप शो को रद्द करने की माँग की गई थी. समिति ने इस दौरान कहा था कि कामरा के शो से क़ानून  व्यवस्था और धार्मिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है. उनका आरोप था कि कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है. 

कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी 

कुणाल कामरा ने 15 जुलाई को जंतर-मंतर में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में भगवान राम और माता सीता विवादित बयान दिया था. कुणाल ने कहा था, “ये जो सरकार है और ये जो कर रही है, बहुत सालों से कर रही है. हमने देखा है कि ये लोग बस सीता के पति का नाम ले लेके नीता के पति का काम कर रहे हैं”

कुणाल कामरा पर दर्ज हुई थी FIR

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस बयान सामने आने के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील विभु वीरभद्र सैनी ने 24 जुलाई को कुणाल कामरा के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भगवान राम व माता सीता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी. इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
R
Rajendra Pol
1 month ago

यह बंदा जान बुझकर हिंदू देव देवतांका अपमान लगातार कर रहा है! सभी लोगों ने इसका धिक्कार करना चाहिए?इसके शो बंद करने चाहिए? सरकारने भी जाँच करके इसको अपनी औकात दिखानी चाहिए? ऐसे आदमी को भारत में रहनेका अधिकार नहीं है?

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें