रामायण का 30 मिनट का वीडियो देख दंग रह गए करण जौहर, उठाया ऐसा कदम, भरेगी फिल्ममेकर की तिजोरी?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से अब कण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन भी जुड़ गई है. इस फिल्म को भारत में रिलीज़ करने की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शन ने ली है.
Follow Us:
रणबीर कपूर की फ़िल्म रामायण का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, ये फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फ़िल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी फिल्म सामने आती ही रहती है, वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि रामायण के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की मॉन्सटर माइंड क्रिएशन्स ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक बड़ी डील पक्की है.
रणबीर कपूर की रामायण से जुड़े करण जौहर
दरअसल नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से अब कण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन भी जुड़ गई है. इस फिल्म को भारत में रिलीज़ करने की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शन ने ली है.
करण जौहर को रामायण से जुड़ी मिली बड़ी जिम्मेदारी
रणबीर कपूर की रामायण पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है, बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ है. यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने से पहले इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है. दरअसल भारत में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने संभाली है. फिल्म को लेकर करोड़ों की डील भी हुई है. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से ख़बर है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की मॉन्सटर माइंड क्रिएशन्स ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ करड़ की डील पक्की की है.
कितने करोड़ में पक्की हुई ड्रिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ड्रिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए इस फिल्म को लेकर शुरुआत में 500 करोड़ रुपये से चर्चा हुई थी, फिर बाद ये डील 250 करोड़ में फ़ाइनल हुई है.
30 मिनट का एडिटेड वीडियो देख मुरीद हुए करण जौहर
फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म का 30 मिनट का एडिटेड वीडियो भी कई स्टूडियोज के दिखाया था. हालांकि धर्मा प्रोडक्शन इसके कुछ सीन देखकर ऐसे मुरीद हुए की उन्होंने तुरंत डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील पक्की कर ली है.
ओवरसीज में फिल्म को कौन ड्रिस्ट्रिब्यूट करेगा?
बता दें कि भारत में रिलीज़ की जिम्मेदारी जहां धर्मा प्रोडक्शन ने सँभाल ली है, वहीं ओवरसीज में फिल्म को वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ड्रिस्ट्रिब्यूट करने वाला है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज़ बना हुआ है.
कब रिलीज़ होगा रामायण का ट्रेलर?
बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए ख़ास तैयारी कर रहे हैं. खबरों की मानें तो 18 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जा सकता है. लेकिन इसे लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ़ से कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट नहीं की गई है.
रामायण की धांसू स्टार कास्ट!
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है.
जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.