PM के अपमान पर भड़कीं कंगना रनौत, CJP प्रोटेस्ट की वायरल रील्स देख आया गुस्सा, Gen-Z को ऐसे लगाई लताड़
कंगना रनौत ने जेन जी के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ऐसे ही वीडियोज पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है
Follow Us:
नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुआ विरोध भले ही ख़त्म हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े तमाम वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें जेन जी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे.
Gen Z पर भड़कीं कंगना रौनत
अब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जेन जी के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ऐसे ही वीडियोज पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है और कहा है कि ये सब देखकर उन्हें काफी दुख पहुंचा है.
‘इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल-पोस रहा है?’
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विरोध प्रदर्शन की रीलों में इस्तेमाल की गई भाषा और जो कुछ उसमे दिखा उनकी आलोचना की है. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी, GenZ के विरोध-प्रदर्शनों की ये रील्स देखकर घिन आती है. जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.मैंने कभी भी किसी भी फ़्रेम में एक साथ इतनी अजीब और भद्दी चीज़ें नहीं देखीं. उफ़, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल-पोस रहा है?.”
‘दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे’
कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों की जगह है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं. आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं. इसमें कोई विरोधाभास या अंतर नहीं है, आप बस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं.इन रील्स को देखकर मैं बुरी तरह परेशान हो गया हूँ, मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत है.”
पीएम के अपमान पर कंगना का फूटा पड़ा गुस्सा
इस प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों का मामला भी चर्चा में रहा. अब संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा. कंगना रनौत पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की है और सवाल उठाया है कि ये कैसे छात्र हैं. कंगना ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, हमारे 75 साल के प्रधानमंत्री को निशाना बनाया गया और उनकी दिवंगत मां के लिए बेहद भद्दी गालियां दी गईं. हमने भी छात्र आंदोलनों में हिस्सा लिया है. लेकिन ये किस तरह के छात्र हैं और कैसी अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? ये किस तरह से छात्र लगते हैं? अगर भविष्य में इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों या कानूनी सलाह की जरूरत पड़ी, तो क्या इनके माता-पिता इसका खर्च उठा पाएंगे? उनके पास खुद इसका खर्च उठाने के साधन नहीं हैं. हमने सोलह साल की उम्र से ही अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था. हम कभी भी अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बने. एक समाज के तौर पर, यह हमारे लिए बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.”
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our 75-year-old Prime Minister was targeted, and filthy abuse was hurled at his late mother. We, too, have participated in student protests. But what kind of students are these, and what kind of obscene language are they using? In what… pic.twitter.com/S4uFS0C9NI
— ANI (@ANI) July 28, 2026
क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.
कंगना का वर्क फ़्रंट
यह भी पढ़ें
बात करें कंगना के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही Queen 2 और Tanu Weds Manu के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस एक हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देंगी.
कोई भी सभ्य व्यक्ति कँगनाजी के विचारों का समर्थन किए बिना नहीं रह सकता !
She's Absolutely Right. A Great INDIAN Woman Knows, Social Values and Being Good Example in Feminine Behaviour... THAT'S WHY THEY GET LOVE from Masses.