Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jharkhand Protest: नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने पर ऐसा क्या बोले प्रकाश राज, ख़ुद ही फंस गए, लोगों ने सिखाया सबक

नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने पर प्रकाश राज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, मोदी विरोध में प्रकाश राज आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट कर चर्चाओं में बने रहते हैं, अब प्रकाश राज ने नेहा बोरा का समर्थन कर कुछ ऐसा कहा है,जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

Image Credits: @neha_aisa/X/IANS
Loading Ad...

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है. नेहा बोरा ने जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रोटेस्ट में भी हिस्सा लिया था, 

स्याही फेंके जाने पर क्या बोलीं नेहा?

वहीं अब स्याही फेंके जाने पर उन्होंने सोशस मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. नेहा ने RSS और मोदी सरकार पर तंज कसते हुए वीडियो में कहा, “आरएसएस के गुंडों को ये भी नहीं पता है कि स्याही का काम लिखने का होता है, फेंकने का नहीं, आप क्या छात्रों के समर्थन में बैठेंगे, अगर आपको ये भी नहीं पता है. अगर आप ये सोचते हैं कि ये स्याही फेंककर आप मुझे  डरा देंगे या उन महिलाओं को डरा देंगे जो मेरे आसपास खड़ी होकर के अपनी राजनीति को सही शब्दों में कह रही थी. अपने बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की माँग को सही सटीक शब्दों में कह रही थी, ये तो आपकी सबसे बड़ी गलती होगी. जो तानाशाह होता है, वो सबसे ज्यादा डरपोक होता है. हम जो संघर्ष में मानते हैं,  हमारे हौसलों की कोई सीमा नहीं होती.”

Loading Ad...

प्रकाश राज ने किया नेहा बोरा का समर्थन

Loading Ad...

अब नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने पर प्रकाश राज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, मोदी विरोध में प्रकाश राज आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट कर चर्चाओं में बने रहते हैं, अब प्रकाश राज ने नेहा बोरा का सपोर्ट करते हुए “आप और मज़बूत बनें, प्रिय नेहा“

प्रकाश राज पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से प्रकाश राज ने नेहा बोरा का समर्थन किया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर आलोचना हो रही है, एक यूजर ने लिखा, “यह बकवास ड्रामा बंद करो, आप जैसे भारत-विरोधी लोगों के भाषणों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. प्रकाश राज जैसे बेवकूफ ही आपका समर्थन करते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब तक आपके पसंदीदा लोग झारखंड के विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं होते, तब तक न तो कोई आवाज़ उठती है और न ही कोई ट्वीट आता है. कर्नाटक के छात्रों के लिए भी नहीं. अरे, ज़रा रुकिए, क्या आप फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थे?असली एक्टर तो आप ही हैं.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “ पैसे के लिए तुम किस हद तक गिर सकते हो कि छात्रों का भविष्य और इस देश को बर्बाद कर रहे हो? एक बार जब तुम्हारी विदेशी फंडिंग बंद हो जाएगी, तो तुम सड़कों पर भीख मांगते फिरोगे, क्योंकि तुम बेकार और मामूली से एक्टर के अलावा कुछ नहीं हो.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रकाशराज, भारत के 'बुद्धिजीवी' होने के नाते आप झारखंड क्यों नहीं जाते? आप कांग्रेस या JMM के किसी मंत्री से इस्तीफ़ा क्यों नहीं मांगते? ओह... आप ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि आपको उनसे फ़ंडिंग मिलती है? और आप उनके गुलाम हैं? क्या ऐसा ही है?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रकाश राज, आप रांची क्यों नहीं गए? मैंने आपको कई बार दिल्ली में देखा है. बस पूछ रहा हूं.”

Loading Ad...

प्रकाश राज की छात्रों के प्रदर्शन पर टूटी चुप्पी!

प्रकाश राज ने ट्रोलिंग बाद झारखंड के रांची में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन प्रतिक्रिया दी है. एक्टर प्रकाश राज ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिखाया गया कि प्रदर्शन के समय छात्रों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा वॉटर कैनन, टियर गैस और लाठी चार्ज किए गए. वीडियो को शेयर कर प्रकाश राज ने लिखा, क्यों... क्यों.... क्यों....यह बर्बरता काम नहीं आएगी.... इससे सिर्फ अहंकारी सत्ता ही गिरेगी.

Loading Ad...

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम रांची में झारखंड विधानसभा के बाहर चल रहे प्रदर्शन को हटाने के लिए पुलिस ने तीसरी बार टियर गैस और लाठीचार्ज किया. इसके बावजूद JPSC और JSSC के छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे.

जानें पूरा मामला 

Loading Ad...

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में पिछले कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. बड़ी संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे हैं. छात्रों की मुख्य मांग है कि विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

छात्रों का क्या कहना है?

यह भी पढ़ें

छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. इस आंदोलन को छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू किया है. आंदोलन के दौरान छात्रों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें मशाल जुलूस और शांतिपूर्ण प्रदर्शन शामिल हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...