जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं. इसमें जेनिफर सफेद गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं.शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो एक में जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा और, आखिरकार हम मिल गए.

जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
Image Credits: jenniferwinget1/Instagram
Advertisement

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है. शनिवार को एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

 जेनिफर विंगेट ने रचाई शादी

 जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं. इसमें जेनिफर सफेद गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं.शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो एक में जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "और, आखिरकार हम मिल गए.”

Advertisement

कपल को सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया

एक्ट्रेस के पोस्ट करते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया. सभी ने कमेंट सेक्शन में जेनिफर को शुभकामनाएं दी.एक्ट्रेस रीम समीर शेख ने बधाई देने के साथ-साथ शादी की और तस्वीरों की इच्छा जाहिर की. वहीं,  जन्नत जुबैर, सोनू सूद, अनेरी, रश्मि देसाई, मौनी रॉय, वत्सल सेठ समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी. 

Advertisement

जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था

शादी की घोषणा से पहले ही जेनिफर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी. एक दिन पहले, एक्ट्रेस के ब्राइडल गाउन ट्राई करने के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे यह अफवाह फैल गई कि शादी होने वाली है. वहीं, जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था. दोनों ने कहीं भी शादी की बातें नहीं की थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी प्लानिंग की खबरें पहली बार जून 2026 में सामने आने लगी थी. 

 जेनिफर विंगेट की पहली शादी किससे हुई थी

 जेनिफर विंगेट ने 12 साल बाद यह नया अध्याय शुरू किया है. इससे पहले, जेनिफर की शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से 9 अप्रैल 2012 को हुई थी. दोनों 'दिल मिल गए' शो के सेट पर मिले थे और डेटिंग शुरू की थी. दुर्भाग्य से, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें