×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खाटू श्याम के दर पर पहुंचीं जया प्रदा, भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस, 'हारे के सहारे' के सामने झुकाया सिर

जया प्रदा ने मंगलवार को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए.उन्होंने इस खास पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. वीडियो में एक्ट्रेस पर्पल कलर के सूट में नजर आई.

खाटू श्याम के दर पर पहुंचीं जया प्रदा, भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस, 'हारे के सहारे' के सामने झुकाया सिर
Image Credits:Jaya Prada/instagram
Advertisement

एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा लंबे समय से अपने अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण लोगों के बीच खास पहचान रखती हैं. अभिनय और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी जया प्रदा अक्सर धार्मिक स्थलों पर भी नजर आती हैं. 

खाटू श्याम के दरबार पहुंचीं जया प्रदा

इस कड़ी में मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस वीडियो में वह भक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दी. जया प्रदा ने मंगलवार को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए.उन्होंने इस खास पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. वीडियो में एक्ट्रेस पर्पल कलर के सूट में नजर आई.

Advertisement

मंदिर परिसर में पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करती दिखीं जया प्रदा

वीडियो में वह मंदिर परिसर में पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करती दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंने सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाया और फिर माथे पर तिलक लगाया. उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम साफ नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो को साझा करते हुए जया प्रदा ने कैप्शन में लिखा, ''आज खाटू श्याम जी के दरबार में श्याम बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.’’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaya Prada (@jayapradaofficial)

Advertisement

जया प्रदा ने कई भाषाओं में की फिल्में

अगर जयाप्रदा के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक लंबा सफर तय किया है. आंध्र प्रदेश में जन्मीं जया प्रदा ने बहुत कम उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया.

इन हिट फिल्मों में किया काम

जया प्रदा ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'सरगम', 'तोहफा', 'शराबी', 'संजोग' और 'आखिरी रास्ता' जैसी फिल्में शामिल हैं. जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन और जितेंद्र समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया. वह लंबे समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेसस में गिनी गईं.

Advertisement

राजनीति में भी बनाई अलग पहचान

फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा. वह कई सालों तक सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहीं और उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद भी चुनी गईं. अभिनय और राजनीति दोनों क्षेत्रों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें