जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मुझे निराशा होगी अगर…’, 'रामायण' पर CM फडणवीस ने दिया ऐसा बयान, पूरा बॉलीवुड रह गया दंग

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'रामायण' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है. दरअसल सीएम का कहना है कि अगर रामायण को ऑस्कर नहीं मिला, तो उन्हें निराशा होगी.

‘मुझे निराशा होगी अगर…’, 'रामायण' पर CM फडणवीस ने दिया ऐसा बयान, पूरा बॉलीवुड रह गया दंग
Image Credits: Sony music/you tube grab/IANS
Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, जबसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों में फिल्म को लेकर और भी ज्यादा क्रेज़ बढ़ गया है. 

'रामायण' पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

वहीं इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रामायण को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है. दरअसल सीएम का कहना है कि अगर रामायण को ऑस्कर नहीं मिला, तो उन्हें निराशा होगी. 

Advertisement

'रामायण को ऑस्कर नहीं मिला तो मुझे निराशा होगी'

दरअसल सीएम फडणवीस  हाल ही में फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के प्राइम फ़ोकस स्टूडियो के उद्धाटन पर पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस  ने कहा, “रामायण सिर्फ एक डिकेड (10 साल) की नहीं, बल्कि पूरे मिलेनियम (1000 साल) की फिल्म है. अगर इसे ऑस्कर नहीं मिला, तो मुझे अकादमी की ज्यूरी से निराशा होगी.”

‘हम 'रामायण' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं’

सीएम  फडणवीस ने मेकर्स से बात करते हुए कहा, “मैं आप सभी को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने रामायण के निर्माण में अपना प्रयास किया और अब हम रामायण की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही हम प्राइम फोकस' के फेज 2 के उद्घाटन का भी इंतजार कर रहे हैं.”

'रामायण' की पहले भी तारीफ कर चुके हैं फडणवीस

Advertisement

बता दें कि फडणवीस ने इससे पहले मुंबई में WAVES समिट 2025 के दौरान फिल्म की क्वालिटी और टेक्नोलॉजी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि भारत में कहानी कहने का एक पुराना रिवाज है और इन कहानियों को नई टेक्नोलॉजी की मदद से अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए.

'रामायण' की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी. इन दोनों के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Advertisement

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया गया है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें