जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मैं PM को…’, शबाना आजमी ने जंतर-मंतर पहुंच ऐसा क्या किया, खौल उठा लोगों का ख़ून, लगा दी लताड़

शबाना आजमी भी कॉक्रोच जनता पॉर्टी के संसद चलो मार्च में शामिल हुईं थी. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट किया. शबाना आजमी ने इस दौरान ये भी बताया है कि उन्होंने और जावेद अख़्तर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की अपील की थी.

‘मैं PM को…’, शबाना आजमी ने जंतर-मंतर पहुंच ऐसा क्या किया, खौल उठा लोगों का ख़ून, लगा दी लताड़
Image Credits: IANS/Filephoto/IANS/Prem Nath Pandey
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी का समर्थन मिल गया है. हाल ही में वो कॉक्रोच जनता पॉर्टी के संसद चलो मार्च में शामिल हुईं थी. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट किया. 

CJP का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंची शबाना

वहीं एक दिन पहले भी वो दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची थी. जहां छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. शबाना आजमी  इस दौरान स्टूडेंट्स और दूसरे प्रदर्शनकारियों के साथ संसद की ओर पैदल मार्च में शामिल हुईं. इस इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है. महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का रास्ता दिखाया है और हमारा हिंसा का सहारा लेने का कोई इरादा नहीं है. 

 ‘इस आंदोलन में शामिल लोगों का सपोर्ट करना चाहिए’

Advertisement

शबाना आजमी ने आगे कहा,  “आप सिर्फ इस बात से चिंतित हैं कि बॉलीवुड की हस्तियां मार्च में शामिल नहीं हैं. आप उद्योगपतियों, व्यापारियों की अनुपस्थिति पर ध्यान नहीं देते. जब आप ये सवाल पूछते हैं तो आप मुद्दे को दरकिनार कर देते हैं और अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं. आपको इस मुद्दे को कमज़ोर करने के बजाय, इस आंदोलन में शामिल लोगों का सपोर्ट करना चाहिए.”

शबाना आजमी ने PM मोदी को लिखा था पत्र

बता दें कि शबाना आजमी ने इस दौरान ये भी बताया है कि उन्होंने और जावेद अख़्तर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की अपील की थी. एक्ट्रेस ने बताया, “मैंने जो है प्रधानमंत्री को खत लिखा, जावेद साहब ने खत लिखा कि देखिए आप सिर्फ बातचीत की शुरुआत कीजिए, प्रेस के पास हम नहीं जा रहे. हम इसको एक पब्लिक मैटर नहीं बनाएंगे. हम सिर्फ राज्य सभा के पूर्न सांसद हैं. तो हम उस लिहाज से कह रहे हैं. पहले तो हमें एक्नॉलेजमेंट आया कि 2 दिन में आपको जवाब मिलेगा, 2 दिन मैं नहीं आया, 3 दिन मैं नहीं आया, 4 दिन में नहीं आया तो फिर पांचवे दिन हम यहां आ गए. एक पूर्व राज्यसभा के सदस्य के रूप में, मैं यह अनुरोध कर रही हूं. कम से कम हमारी बात तो सुन लीजिए.”

शबाना आजमी ने शेयर किया Video

शबाना आजमी ने विरोध स्थल से  एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें वह प्रदर्शनकारियों के बीच दिख रही हैं और अपना समर्थन जता रही हैं.उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Yahan itni taydad mein jama huye sabhi sathiyon ko naman.”

Advertisement

शबाना आजमी पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से शबाना आजमी ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, लोग एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, “फटे में पैर अड़ाना शबाना की पुरानी फितरत है. इनको देश से कोई लेना देना नहीं है. हाँ उच्च स्तर की एक्टर हैं ही तो एक्टिंग तो कर ही सकती हैं और कर ही रही हैं.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “Koi agenda nahi kaam karega, chahe jitne is protest idhar udhar bhatakane ki koshish karo.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, ”Dekhne se nahi lag raha hai ki  koi drama chale raha hai theatre mai sacchee bolna”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “शबाना जी, क्या हो रहा है... क्या आप सच में अर्बन नक्सलिज़्म में यकीन करती हैं? आपने सालों में जो सम्मान कमाया है, उसे आप बहुत तेज़ी से खो देंगी... बहुत दुख की बात है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “वह ऐसी बेवकूफी करने के लिए हमेशा आज़ाद है. बेवकूफ औरत.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मोदी से नफ़रत करने वाले सभी लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और अपना असली रंग दिखा रहे हैं.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “अरे शबाना जी आप आईं तो अकेले आ गईं. साथ में जया जी को ले आतीं. खैर, जावेद सर ने नाश्ता नहीं किया है!! प्लीज़, पहले जावेद सर का ध्यान रखें.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये लोग 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' वाली सोच रखने वाले हैं. ये कट्टर वामपंथी हैं. जब भी कोई आंदोलन होता है, तो इनकी उम्मीदें जाग जाती हैं. मोदी के खिलाफ़ वामपंथी, टूलकिट, INDI गठबंधन वगैरह,  ये सब अंदर से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और उम्मीद पाल लेते हैं.”

क्यों सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर विरोध स्थल से हटाया गया?

Advertisement

बता दें कि ये विरोध प्रदर्शन तब और तेज हो गया, जब 18 जुलाई की सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर विरोध स्थल से हटा दिया. अधिकारियों ने उनकी बिगड़ती सेहत, चिकित्सीय सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. 

सीजेपी का समर्थन कर रहीं ये हस्तियां

सोनम वांगचुक प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे. सिर्फ प्रकाश राज और  शबाना आजमी ही नहीं, बल्कि सीजेपी के प्रदर्शन को अन्य फिल्मी सितारों का भी समर्थन मिला है. सोनम वांगचुक के समर्थन में हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने भी वीडियो पोस्ट कर अपनी राय रखी थी. इतना ही नहीं स्वरा भास्कर भी  सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुईं थी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें