Advertisement
'मुझे इस्लाम अपनाने को कहा गया था’, जीशान खान से ब्रेकअप पर रेहाना पंडित का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Rehana Pandit: रेहाना ने बताया कि रिश्ते के दौरान उनके धार्मिक विश्वास को लकर भी बातें हुई थीं. उनके मुताबिक, उन्हें इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया था. एक्ट्रेस का कहना है कि यह बात उनके लिए आसान नहीं थी और इससे रिश्ते में काफी तनाव पैदा हुआ.
Advertisement
एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने हाल ही में अभिनेता जीशान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है. दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया. अब रेहाना ने इस रिश्ते से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिनके बाद एक बार फिर दोनों की लव लाइफ चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके रिश्ते मे धार्मिक मतभेद एक बड़ी परेशानी बन गए थे और धीरे-धीरे इन मतभेदों ने रिश्ते में दूरी पैदा कर दी.
'मुझे इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया था'
रेहाना ने बताया कि रिश्ते के दौरान उनके धार्मिक विश्वास को लकर भी बातें हुई थीं. उनके मुताबिक, उन्हें इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया था. एक्ट्रेस का कहना है कि यह बात उनके लिए आसान नहीं थी और इससे रिश्ते में काफी तनाव पैदा हुआ. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस दौरान उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और पूरा रिश्ता उनके लिए काफी ट्रॉमेटिक अनुभव रहा.2
हालांकि, ये बातें रेहाना पंडित ने अपने अनुभव के तौर पर कही हैं. जीशान खान की तरफ से इन दावों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, यह देखना बाकी है.ऐसे में दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही इस रिश्ते की पूरी तस्वीर को समझा जा सकेगा.
Advertisement
10 साल छोटे जीशान के साथ रिश्ते पर भी की बात
Advertisement
रेहाना ने अपने और जीशान के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी बात की. दोनों की उम्र में करीब 10 साल का फर्क बताया जाता है. एक्ट्रेस के मुताबिक, सिर्फ उम्र का अंतर ही उनके रिश्ते की परेशानी नहीं था, बल्कि दोनों के बीच इमोशनल मैच्योरिटी भी एक मुद्दा बनी.
रेहाना ने कहा कि रिश्ते में उन्हें इमोशनल मैच्योरिटी की कमी महसूस हुई. उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता दोनों लोगों की सोच, भावनात्मक समझ और एक-दूसरे की बात को समझने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी होती है.
Advertisement
सोशल मीडिया पर भी शुरू हुई बहस
रेहाना के इन बयानों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जब उन्हें सबके बारे में पता है तो वह ऐसे रिश्तों में क्यों जाती हैं. एक अन्य यूजर ने लड़कियों के ज्यादा 'स्मार्ट' होने की बात लिखी. वहीं, एक यूजर ने जीशान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह खुद प्रैक्टिसिंग मुस्लिम नहीं दिखते और सवाल किया कि फिर लाइमलाइट में आने के लिए ऐसी बातें क्यों कही गईं..
यह भी पढ़ें
हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स यूजर्स की निजी राय हैं और उन्हें किसी निष्कर्ष की तरह नहीं देखा जा सकता. फिलहाल रेहाना के खुलासे के बाद उनके और जीशान के पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.