जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘उनके पैर धोकर पीना चाहता हूं’, कौन है ये एक्टर जिसने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार, CJP को सिखाया सबक

बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो उनके पैर धोकर पानी भी पीना चाहेंगे.

‘उनके पैर धोकर पीना चाहता हूं’, कौन है ये एक्टर जिसने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार, CJP को सिखाया सबक
Image Credits: sudeshberry/instagram/IANS/PMOयnafisaalisodhi/instagram
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई चाहने वाले हैं, जहां कुछ लोग अक्सर ही पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई लोग उनकी तारीफ़ करने से नही थकते हैं, हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है. 

पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया

दरअसल बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो उनके पैर धोकर पानी भी पीना चाहेंगे. 

‘ये लोग देश को पीछे की तरफ धकेल रहे हैं’

Advertisement

एक्टर ने हाल ही में अंकपनी अक्की के साथ बातचीत में कॉकरोच जनता पार्टी CJP के बारे में भी अपने विचार साझा किए, सुदेश बेरी ने CJP की आलोचना करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए उनके विरोध प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए. एक्टर ने कहा,“मुझे AGP, CGP या ऐसे किसी संगठन के बारे में कुछ नहीं पता. मैं इन्हें जानता तक नहीं हूं. मेरी नजर में ये लोग देश को पीछे की तरफ धकेल रहे हैं. अगर कोई वास्तव में समाज की सेवा करना चाहता है, तो उसे धरना-प्रदर्शन करने के बजाय लोगों के बीच जाकर उनके लिए ठोस काम करना चाहिए.”

सुदेश बेरी ने CJP को लगाई लताड़

सुदेश बेरी ने CJP को लताड़ लगाते हुए आगे कहा, “ये सब बेकार लोग हैं. देश के लिए इनके पास कोई काम नहीं है. अगर सच में समाज की सेवा करनी है तो बच्चों के लिए पार्क बनाइए, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनाइए और लोगों का इलाज कराइए. जंतर-मंतर पर बैठकर प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने किसी अजीब से जीव के नाम पर पार्टी बना ली. फिर लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बना लेते?”

‘नरेंद्र मोदी ने आखिर गलत क्या किया है?’

एक्टर ने इस दौरान  पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की है. सुदेश बेरी ने पीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि अगर कभी पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला तो वो उनके भी पैर धोना चाहेंगे. एक्टर ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने आखिर गलत क्या किया है? लोग कहते हैं कि उन्होंने चाय बेची. बेचने दीजिए, उन्होंने पूरी दुनिया घूमकर चाय बेची है.”

Advertisement

‘मोदी जी के पैर धोकर वो पानी पीऊं’

सुदेश बेरी ने आगे कहा, “अब मेरी इच्छा है कि मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीऊं. अगर आप मेरी उनसे मुलाकात करवा दें. मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता. जैसे हमने भगवान को नहीं देखा, फिर भी उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं. इसमें गलत क्या है? मैं राजनीति और पार्टियों से ऊपर उठकर एक इंसान के रूप में उनका सम्मान करता हूं.”

सुदेश बेरी के बयान से चिढ़ेंगे मोदी विरोधी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि सुदेश बेरी ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो विपक्ष और विरोधियों को रास नहीं आएगा, एक्टर ने अपने इस बयान से मोदी विरोधियों को करारा जवाब दिया है, साथ ही CJP को करारा जवाब दिया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 2
G
Guest (अतिथि)
N
N.k Bhartia
1 month ago

सुदेश बेरी जी एक शालिन जागरूक अभिनेता है। इनके विचार अति उत्तम और प्रेरणा से परिपूर्ण है। निस्संदेह,परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी श्री विष्णु जी के अवतार हैं और जैसे भगवान भोलेनाथ ने हलाहल विष को पीकर पृथ्वी लोक को बचाया था वैसे ही मोदी जी सभी राष्ट्र विरोधी और सत्ता पिपासु दलों द्वारा उत्पन्न घृणा और वैमनस्य को हर रोज़ पी कर राष्ट्र हित में निरन्तर और अनवरत लगे हुए हैं। प्रभु श्रीराम जी 🙏 इन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दिर्घायु प्रदान करें 🙏🙏 अगर जरूरत हो तो हमारी उम्र भी इन्हें लग जाए।

L
LAKHPAT JANGID
1 month ago

Border ,Loc movie जेसी अनेक movie me aapne ... प्रेरणा दायक अभिनय कर..राष्ट्रीयता को मूर्त रूप दिया

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें