जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मुझे पूरा भरोसा है भारत बनेगा विकसित देश', मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ख़ुश हुईं हिना खान, कही दिल की बात!

एक्ट्रेस हिना खान ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर खुशी ज़ाहिर की है. हिना खान ने आईएएनएस से बात करके हुए कहा है कि 11 सालों में भारत बहुत ताकतवर बन गया है. देश कई क्षेत्रों में काफी तरक्की कर रहा है.

'मुझे पूरा भरोसा है भारत बनेगा विकसित देश', मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ख़ुश हुईं हिना खान, कही दिल की बात!
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को 11 साल पूरे हो गए. इस मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से हर किसा का दिल जीतने वाली हिना खान ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर खुशी ज़ाहिर की है. हिना खान ने आईएएनएस से बात करके हुए कहा है कि 11 सालों में भारत बहुत ताकतवर बन गया है. देश कई क्षेत्रों में काफी तरक्की कर रहा है. 

हिना खान ने की मोदी सरकार की तारीफ़
हिना खान ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा "मेरे छोटे से अनुभव के आधार पर, मुझे लगता है कि भारत अब बहुत ताकतवर बन गया है. सड़कें, इमारतें, तकनीक, अंतरिक्ष, दवाइयों, आयुष्मान भारत योजना, गरीबी कम करने, सेना और देश की अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं.”

एक्ट्रेस को भरोसा है कि भारत आगे चलकर एक मजबूत और पूरी तरह विकसित देश बनेगा.  इसका श्रेय उन्होंने पीएम मोदी की सोच और नेतृत्व को दिया. हिना खान ने आगे कहा, "भारत एक विकसित देश बन सकता है, और वह भी हमारे जीवनकाल में ही. सच कहूं तो, सबसे पहले ये सपना हमारे प्रधानमंत्री ने देखा था. जैसे-जैसे देश में तरक्की और सुधार हो रहे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही एक विकसित भारत देख पाएंगे.’’

हिना ने गुपचुप तरह से रचाई शादी
बता दें कि हाल ही में 4 जून को हिना खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है. हिना खान ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी.  उन्होंने शादी की कई खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "हम दो अलग-अलग दुनिया से थे, लेकिन हमने मिलकर प्यार की एक नई दुनिया बनाई. हमारे बीच जो फर्क थे, वह सब खत्म हो गए, और हमारे दिल एक हो गए. हमने ऐसा रिश्ता बनाया है जो हमेशा बना रहेगा. हम अब एक-दूसरे का घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

Advertisement

कैसे शुरु हुई हिना-रॉकी की लव स्टोरी?
दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, हिना और रॉकी पहली बार लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे. इस शो में हिना अक्षरा नाम की लड़की के किरदार में थीं, और रॉकी जैसवाल उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे.  काम के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया. 

हिना खान का वर्क फ़्रंट !
ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने के बाद हिना खान ने रोहित शेट्टी को शो खतरो के खिलाड़ी में काम किया था. वो इस शो में First Runner Up रही थी. इसके बाद हिना खान ने सलमान के शो बिग बॉस सीजन 11 में भी काम किया था. इस शो में भी वो First Runner up रही. वहीं हिना ने एकता कपूर के शो नागिन 5 के जरीए भी दर्शको को entertain किया था. इतना ही नहीं उन्होंने एकता कपूर के ही शो कसौटी जिंदगी की के पार्ट 2 में  कोमोलिका का किरदार निभाया भी निभाया था. हिना ने टीवी पर काम करने के साथ साथ फिल्मों में भी काम किया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें