'तेरे आंगन में अब हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे, रामनवमी, दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे', मनोज मुंतशिर ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
बंगाल से ममता बनर्जी की पार्टी TMC का राज अब खत्म हो गया है. TMC की हार और बीजेपी की जीत पर जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने खुशी ज़ाहिर की है. साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर भी साधा निशाना है.
Follow Us:
बंगाल में बीजेपी की सरकार आ गई है, सुवेंदु अधिकारी राज्य के सीएम बन गए हैं, बंगाल में हुए इस परिवर्तन की सभी उम्मीद कर रहे थे. कई बड़ी हस्तियां बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.
मनोज मुंतशिर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
15 सालों से बंगाल में चल रहा ममता बनर्जी की पार्टी TMC का राज अब खत्म हो गया है. TMC की हार और बीजेपी की जीत पर जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने खुशी ज़ाहिर की है. साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर भी साधा निशाना है.
‘जनता और ममता की लड़ाई में आज जनता विजयी हुई’
मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल पर एक छोटा सा वीडियो और पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने भगवा ध्वज का वीडियो दिखाते हुए लिखा, “‘जनता’ और ‘ममता’ की लड़ाई में आज जनता विजयी हुई. भरोसा किया है बंगाल ने हम पे और हमारा भगवा ध्वज बंगालियों को वचन देता है. खुश रह, आबाद रह बंगाल, तेरे आंगन में अब हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे और रामनवमी, दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे. बंगाली बहनों-भाइयों को भर-भर के भगवा शुभकामनाएं. जय बंगाल जय हिंदुत्व जय हिन्द.”
‘जनता’ और ‘ममता’ की लड़ाई में आज जनता विजयी हुई.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) May 4, 2026
भरोसा किया है बंगाल ने हम पे,
और हमारा भगवा ध्वज बंगालियों को वचन देता है—
ख़ुश रह, आबाद रह बंगाल,
तेरे आँगन में अब हिंदू ज़िंदा नहीं जलेंगे.. और रामनवमी, दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे..
बंगाली बहनों-भाइयों को… pic.twitter.com/rtDOHzf9qY
अशोक पंडित ने क्या कहा?
वहीं फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने बंगाल में बीजेपी की जीतकी खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा था, “बंगाल फिर से मजबूत, सुरक्षित और एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. अब यह सब खत्म होना चाहिए. किसी को भी डर के कारण अपना घर-इलाका छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. किसी भी तरह की हिंसा या अन्याय नहीं होना चाहिए. कानून-व्यवस्था का पालन सख्ती से किया जाएगा.”
'बंगाल एक साथ मिलकर मजबूत खड़ा होगा'
इसके आगे उन्होंने लिखा, “अब लोग अपने ही घर में डर के बिना रह सकेंगे. बंगाल एक साथ मिलकर मजबूत खड़ा होगा. वहां पर बाहरी हस्तक्षेप या फिर कोई भी विभाजन या अलगाव नहीं होगा. बंगाल सिर्फ भारत के प्रति जवाबदेह रहेगा. वहां पर अब नया मानवता, न्याय और भारतीय मूल्यों का अध्याय शुरू हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद, जिन्होंने मेहनत की और इसे संभव बनाया.”
ममता बनर्जी को शुभेंदु ने कितने वोटों से दी मात?
बता दें कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया है. इस चुनाव में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया,जब सीएम और TMC की प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं. जहां अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि बनर्जी को 58,812 वोट मिले थे. वहीं माकपा के श्रीजीव बिस्वास काफी पीछे रहे.
किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?
EC के आकड़ों की मानें तो 294 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटें जीती हैं. वहीं TMC ने 81 सीटें जीती. और एक सीट पर गिनती जारी है. कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेूपी को भी 2 सीटे मिली हैं. वहीं माकपा केवल एक ही सीट जीत पाई.
बंगाल में कितने चरणों में हुए चुनाव
यह भी पढ़ें
बंगाल में दो चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए थे, जबकि दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को हुए थे. वहीं 4 मई को नतीजे घोषित हुए थे. जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर ममता की TMC को मात दे दी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें