Advertisement

Loading Ad...

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग, CCTV फुटेज से खुलासा, स्कूटी से फरार हुआ शूटर

जांच में यह भी सामने आया कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने वाले आरोपियों को पता था कि यह आपराधिक साजिश का हिस्सा है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि निशाना रोहित शेट्टी का घर है.

Loading Ad...

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी हुई है और अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने हाल ही में एक नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें फायरिंग करने वाला आरोपी स्कूटी से तेज रफ्तार में फरार होते दिखाई दे रहा है.

पहले से रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया है कि यह हमला पहले से योजनाबद्ध था. आरोपी और उसके साथियों ने पहले रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके की कई दिनों तक रेकी की थी. इसके बाद फायरिंग की और स्कूटी से फरार हो गए.

Loading Ad...

विले पार्ले स्टेशन तक पहुंचा शूटर

Loading Ad...

पुलिस के अनुसार, शूटर फायरिंग करने के बाद स्कूटी से विले पार्ले रेलवे स्टेशन तक पहुंचा, जहां उसने स्कूटी छोड़ी और ट्रेन से मुंबई से बाहर निकल गया.

पुणे से खरीदी गई थी स्कूटी

Loading Ad...

पुलिस ने बताया कि स्कूटी पुणे से खरीदी गई थी, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए थी.स्कूटी मूल रूप से आनंद मारोटे के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसे बाद में आरोपी आदित्य गायकवाड़ को बेचा गया.सौदे के पैसे कथित मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने दिए. इसके बाद आरोपी समर्थ पोमाजी के निर्देश पर सिद्धार्थ येनपुरे और स्वप्नील सकट ने स्कूटी को पुणे से लोनावाला तक पहुंचाने की कोशिश की, ताकि इसे मुख्य शूटर को सौंपा जा सके.

लोनावाला तक पहुंचाने की थी योजना

हालांकि, शूटर लोनावाला नहीं पहुंच सका, इसलिए स्कूटी को लगभग 10 दिन पहले मुंबई में पहुंचाया गया और अज्ञात शूटर को सौंपा गया.

Loading Ad...

आरोपियों को नहीं पता था टारगेट

जांच में यह भी सामने आया कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने वाले आरोपियों को पता था कि यह आपराधिक साजिश का हिस्सा है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि निशाना रोहित शेट्टी का घर है.

समर्थ पोमाजी ने मुख्य शूटर की मदद की और शुभम लोनकर के निर्देश पर आदित्य गायकवाड़ के साथ मिलकर स्कूटी का इंतजाम किया. सभी आरोपियों का शुभम लोनकर से सीधा संपर्क था और उन्होंने सिग्नल ऐप के जरिए नियमित रूप से बातचीत की.

Loading Ad...

चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

यह भी पढ़ें

अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इनकी पहचान आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी और स्वप्नील सकट के रूप में हुई है.पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मास्टरमाइंड शुभम लोनकर की तलाश जारी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...