×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘यहां तक कि मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया’, तमिलनाडु के CM विजय से तुलना किए जाने पर भड़के पवन कल्याण, बोले- मुझ पर दवाब…

पवन कल्याण ने साल 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की थी. 2024 के लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में उन्होंने जन सेना, टीडीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी.

‘यहां तक कि मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया’, तमिलनाडु के CM विजय से तुलना किए जाने पर भड़के पवन कल्याण, बोले- मुझ पर दवाब…
Image Credits: IANS/X/@APDeputyCMO/IANS/Video Grab
Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जोसेफ़ विजय ने जीत हासिल की और राज्य के सीएम बन गए. उनके चाहने वाले इस जीत का अभी भी जश्न मना रहे हैं. वहीं कुछ लोग साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ उनकी तुलना कर रहे हैं. जो कि उपमुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया है. उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है. 

विजय से तुलना करने पर भड़के पवन कल्याण

दरअसल मंगलागिरी में जन सेना के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,“जब से तमिलनाडु में चुनाव हुए हैं और वे मुख्यमंत्री बने हैं, लोग मुझ पर दबाव डाल रहे हैं. हमारे पड़ोसी राज्य में एक एक्टर ने एक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बन गए. तब से बहुत से लोगों ने मुझे मैसेज करके कह रहे हैं कि मुझे भी आंध्र प्रदेश में ऐसा ही करना चाहिए था.”

‘यहां तक कि मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया’

पवन कल्याण यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए तेलुगु की एक कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा, “जैसे पड़ोसी की शादी में बेवजह का उत्साह होता है. यह वैसा ही है जैसे छोटे बच्चे इधर-उधर दौड़ते रहते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता कि यह उनके परिवार की शादी नहीं है. आंध्र प्रदेश में हालात अलग हैं. जैसा कि उन्होंने कहा कि मैंने 2019 का चुनाव लड़ा था. क्या किया? यहां तक कि मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया. इसलिए, तुलना मत करो.”

Advertisement

विजय के सीएम बनने पर चिरंजीवी ने दी बधाई 

बता दें कि हाल ही में पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी ने विजय से फ़ोन पर बात की थी. चिरंजीवी की टीम की तरफ़ से जारी बयान में लिखा था,  “इस मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद संभालने पर विजय को दिल से बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि विजय जनता के हित में काम करने वाले मुख्यमंत्री साबित होंगे और तमिलनाडु के लोगों के दिलों में हमेशा खास जगह बनाए रखेंगे. साथ ही उन्हें महान नेता एमजीआर की तरह जनता का प्यार और स्नेह भी मिलेगा.”

विजय ने जताया चिरंजीवी का आभार

Advertisement

इस बयान में ये भी बताया कि विजय ने भी चिरंजीवी का शु्क्रिया अदा दिया. उन्होंने कहा है कि उन्होंने हाल ही में फिल्म माना शंकरा वर प्रसाद गारु देखी और बड़े पर्दे पर चिरंजीवी को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई. विजय ने जन नायकन फिल्म की पायरेसी के मुद्दे पर मिले सपोर्ट के लिए भी उनका आभार जताया. साथ ही चिरंजीवी की आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएँ दीं. 

पवन कल्याण ने कब जन सेना पार्टी की स्थापना की थी

पवन कल्याण ने साल 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की थी. 2024 के लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में उन्होंने जन सेना, टीडीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी पार्टी ने कम सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन शानदार जीत हासिल की. जन सेना ने जिन 21 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, उन सभी पर जीत दर्ज की. इसके बाद पवन आंध्र विधानसभा के सदस्य चुने गए और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया. 

Advertisement

विजय ने TVK पार्टी कब बनाई थी

बात करें विजय की तो उन्होंने पिछले साल ही तमिलगा वेत्री कझगम यानि TVK शुरु करके राजनीति में कदम रखा. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 234 में से 108 सीटें जीतीं. जिसके बाद विजय पहली बार सीएम बने. 

विजय और पवन कल्याण का वर्क फ़्रंट

बात करें विजय और पवन कल्याण के वर्क फ़्रंट की तो पवन  आखिरी बार डायरेक्टर सुरेंद्र रेड्डी की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आए थे. वहीं चिरंजीवी आने वाले समय में कई फिल्मों में दिखाई देंगे, जिसमें श्रीकांत ओडेला, बॉबी और विश्वांभरा शामिल हैं. विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी CBFC सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज कर दी जाएगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें