डिप्टी CM पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में वो…
दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान उन्होंने 'ग्रीन इंडिया मिशन' के तहत ज्यादा मदद और विशाखापत्तनम में सोंटयम रोड प्रोजेक्ट के लिए तेजी से वाइल्डलाइफ मंजूरी की भी मांग की.
Follow Us:
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हाल ही म राज्य की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल और 1,050 किलोमीटर लंबी तटरेखा के संरक्षण के प्रयासों के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी.
पवन कल्याण ने केंद्र सरकार से की मांग
दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान उन्होंने 'ग्रीन इंडिया मिशन' के तहत ज्यादा मदद और विशाखापत्तनम में सोंटयम रोड प्रोजेक्ट के लिए तेजी से वाइल्डलाइफ मंजूरी की भी मांग की.
पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री का किया धन्यवाद
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश से जुड़े पर्यावरण और वाइल्डलाइफ संरक्षण की कई अहम पहलों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि उन्होंने 'अरण्यराम कॉमन फैसिलिटी सेंटर (ट्रेनिंग और रिसर्च)' को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया.
पवन कल्याण ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से सुझाव मांगे
डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पवित्र गोदावरी नदी को म्युनिसिपल और इंडस्ट्रियल प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से सुझाव मांगे. साथ ही, एनएसटीआर क्षेत्र में बेस कैंप की मौजूदा संख्या को 90 से बढ़ाकर 150 करने के लिए भी केंद्र से मदद मांगी.
इस पहल से लगभग 300 रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे
इस पहल से वाइल्डलाइफ की सुरक्षा खासकर बाघों के संरक्षण को काफी मजबूती मिलेगी. साथ ही, स्थानीय चेंचु युवाओं के लिए 'फॉरेस्ट वॉचर' के तौर पर लगभग 300 रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे, जिससे संरक्षण और आदिवासी समुदायों की टिकाऊ आजीविका को एक साथ बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने इन फॉरेस्ट वॉचर्स की गतिशीलता, कार्यक्षमता और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए उन्हें मोटरसाइकिल और मुफ्त राशन की सुविधा देने में भी मदद मांगी, ताकि वे दूर-दराज के वन क्षेत्रों में बेहतर ढंग से काम कर सकें.
Today, I had a fruitful meeting with Hon’ble Union Minister for Environment, Forest & Climate Change, Shri @byadavbjp Ji, and discussed several key environmental and wildlife conservation initiatives concerning Andhra Pradesh.
I thanked him for the approval of the Aranyaram… pic.twitter.com/ao2Hxq5BUI— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) June 16, 2026Advertisement
पवन कल्याण ने किस चीज़ के लिए किया ख़ास अनुरोध
पवन कल्याण ने पार्वतीपुरम जिले में इंसानों और जानवरों के बीच टकराव को कम करने के लिए ओडिशा से प्रशिक्षित 'कुम्की' हाथियों की जरूरत पर भी चर्चा की. साथ ही, उन्होंने आंध्र प्रदेश में बाघों की आबादी में जेनेटिक विविधता को बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से बाघिनों को लाने के लिए भी बात रखने का अनुरोध किया.
भूपेंद्र यादव ने सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया
डिप्टी सीएम ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया और 12 अगस्त को 'अंतर्राष्ट्रीय हाथी दिवस' पर व्यक्तिगत रूप से आंध्र प्रदेश आने की इच्छा जताई. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह भी भरोसा दिलाया कि उनके दौरे से पहले इन प्रस्तावों से जुड़ी जरूरी मंजूरियों और स्वीकृतियों की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा.
पीएम मोदी का जिक्र कर क्या बोले पवन कल्याण
यह भी पढ़ें
वहीं, डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे वनों की सुरक्षा, वाइल्डलाइफ के संरक्षण, इकोलॉजिकल सुरक्षा को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और टिकाऊ आंध्र प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.