भगवान परशुराम की फिल्म से दीपिका पादुकोण हुईं बाहर, इस एक्ट्रेस ने छीनी फिल्म, नाम जानकर उड़ेंगे होश!
दीपिका की अब महावतार नाम की फिल्म से छुट्टी हो गईं हैं और उनकी जगह की बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस को कास्ट करने की खबरें जोरों पर हैं. फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुरम के किरदार में नज़र आएंगे.
Follow Us:
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ऐलान किया था की वो दोबारा मां बनने वाली है. इस ख़बर ने एक्ट्रेस के फैंस को खुश कर दिया था.
महावतार से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण एक और फिल्म से बाहर हो गई हैं. एक्ट्रेस इन दिनों फिल्में साइन करने के लिए कम और बाहर होने की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की अब महावतार नाम की फिल्म से छुट्टी हो गईं हैं और उनकी जगह की बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस को कास्ट करने की खबरें जोरों पर हैं.
दीपिका को किस एक्ट्रेस ने किया OUT?
बॉलीवुड में दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस और अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म महावतार को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नज़र आएंगे, जो भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि फिल्म की कास्टिंग में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है, खबरें हैं कि इस फिल्म की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थी. लेकिन अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की जगह फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया जा सकता है.
क्यों दीपिका की जगह श्रद्धा के नाम पर चर्चा?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, दीपिका और विक्की कौशल की नई जोड़ी को दर्शक पहली बार बड़े पर्दे एक साथ देख पाएंगे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का मन बना लिया है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर मेकर्स को इस फिल्म के लिए दीपिका से ज्यादा सुटेबल लगीं हैं. श्रद्धा ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर 800 करोड़ी स्त्री 2 देकर अपनी स्टार वैल्यू को एक नए मुकाम पर पहुँचाकर रख दिया है.
श्रद्धा कपूर-विक्की ने आजतक नहीं किया साथ काम
फिल्म के प्रोड्यूसर किसी ऐसे चेहरे की तलाश में थे, जो इस बड़ी फिल्म में ना सिर्फ स्टार वैल्यू जोड़ सके, बल्कि सोशल मीडिया और स्क्रीन पर भी उसकी दमदार Presence हो. विक्की कौशल और श्रद्धा ने आजतक साथ में कोई फिल्म भी नहीं की है, ऐेसे में मेकर्स को लगता है कि ये फ़्रेश प्येर लोगों का दिल जीत सकती है.
भगवान परशुराम का किरदार निभाने के लिए विक्की ने उठाया बड़ा कदम
फिल्म महावतार, भगवान परशुराम की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित एक बिग बजट फिल्म है. फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुराम का किरदार निभाने नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस किरदार के लिए एक्ट्रेस ने मास और शराब से भी दूरी बना ली है. ताकि वो शारिरिक और मानसिक रुप से इस किरदार को निभा सकें.
कब रिलीज़ होगी फिल्म महावतार?
यह भी पढ़ें
इस फिल्म की शूटिंग जून 2026 के बाद शुरु हो सकती है. फ़िलहाल श्रद्धा का नाम ऑफिशियली तौर पर अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता हैं. ये फिल्म साल 2027 के लास्ट में रिलीज़ हो सकती है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें