जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'रामायण' में साई पल्लवी को लेकर विवाद, टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म रिलीज के बाद सब उन्हें…

दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर साई पल्लवी की तुलना आपसे की जा रही है और कई लोग यह कह रहे हैं कि वह माता सीता के किरदार में फिट नहीं बैठतीं, इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि वह इस प्रतिक्रिया को किसी विवाद की तरह नहीं, बल्कि दर्शकों के प्यार के रूप में देखती हैं.

'रामायण' में साई पल्लवी को लेकर विवाद, टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म रिलीज के बाद सब उन्हें…
Image Credits:Dipika Chikhlia/ Instagram/saipallavi.senthamarai
Advertisement

इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' काफी चर्चाओं में है. इसमें अभिनेत्री साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में लिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. अब इस पूरे विवाद पर रामानंद सागर की साल 1987 में प्रसारित 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

साई पल्लवी पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?

आईएएनएस से खास बातचीत में जब दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर साई पल्लवी की तुलना आपसे की जा रही है और कई लोग यह कह रहे हैं कि वह माता सीता के किरदार में फिट नहीं बैठतीं, इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि वह इस प्रतिक्रिया को किसी विवाद की तरह नहीं, बल्कि दर्शकों के प्यार के रूप में देखती हैं.

‘दर्शकों के मन में तुलना होना स्वाभाविक है’

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि यह लोगों का प्यार है. अरुण गोविल, मैंने और सुनील लहरी समेत हमारी पूरी टीम ने दर्शकों के दिलों और दिमाग पर इतनी गहरी छाप छोड़ी है कि लोगों के लिए हमें उन किरदारों से अलग करके देखना आसान नहीं है. इसलिए अगर आज कोई नया कलाकार वही भूमिका निभाता है, तो दर्शकों के मन में तुलना होना स्वाभाविक है. शुरुआत में थोड़ा भ्रम या असमंजस जरूर रहेगा, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि जब फिल्म रिलीज होगी और लोग कलाकारों का काम देखेंगे, तो वे उन्हें भी स्वीकार कर लेंगे.''

Advertisement

‘साई पल्लवी उससे पूरी तरह मेल नहीं खातीं’

गौरतलब है कि इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने कहा था, ''तुलसीदास की रामायण में माता सीता के जिस स्वरूप का वर्णन मिलता है, साई पल्लवी उससे पूरी तरह मेल नहीं खातीं. ग्रंथों में माता सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, विशेष कद-काठी, बालों और रंग-रूप के साथ किया गया है. कहीं भी यह उल्लेख नहीं मिलता कि माता सीता के बाल घुंघराले थे, जैसे साई पल्लवी के हैं.''

 ‘मैं उनके काम की हमेशा सराहना करती हूं’

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.हालांकि बाद में एक पॉडकास्ट में दीपिका ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा, ''मैंने साई पल्लवी की कई फिल्में देखी हैं और वह बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती अभिनेत्री हैं. उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और मैं उनके काम की हमेशा सराहना करती हूं.''

Advertisement

कब रिलीज़ होगी फिल्म रामायण

यह भी पढ़ें

बता दें कि निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. बड़े बजट की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है.ये फिल्म दीवाली 2026 में रिलीज़ होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें