×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर के घर गरजा बुलडोजर...अवैध निर्माण मिनटों में ढहाया, एक्टर का रिएक्शन आया सामने, VIDEO

Chandrachur Singh Home Demolished: डीटीपीई टीम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, पीजी सील किए गए और अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर से भी अतिक्रमण हटाया गया..

बॉलीवुड एक्टर के घर गरजा बुलडोजर...अवैध निर्माण मिनटों में ढहाया, एक्टर का रिएक्शन आया सामने, VIDEO
Image Source: IANS
Advertisement

Chandrachur Singh Home Demolished: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है.. शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और कई जगहों पर नियमों के खिलाफ किए गए निर्माण को हटाया. इस कार्रवाई की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसकी जद में बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बना अवैध हिस्सा भी आ गया. बुलडोजर से इस निर्माण को हटाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घर नहीं, बाहर बना अवैध हिस्सा हटाया गया

जानकारी के अनुसार, चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने पार्किंग एरिया में कुछ निर्माण कराया गया था, जिसे प्रशासन ने नियमों के खिलाफ माना. जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यह हिस्सा तय नियमों का पालन नहीं करता था. इसके बाद डीटीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर केवल उसी अवैध निर्माण को हटाया. राहत की बात यह रही कि इस कार्रवाई के दौरान अभिनेता के घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सिर्फ अवैध कब्जे वाले हिस्से को ही तोड़ा गया.

कस्टम ड्यूटी लगाई, फिर भी नहीं रुकी शॉपिंग...भारत के आगे नेपाल का नियम पड़ा फीका, भारतीय बाजारों की ओर उमड़ी नेपाली खरीदारों की भीड़

पहले दिए गए थे नोटिस, जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई. अवैध निर्माण को लेकर पहले ही संबंधित पक्ष को कानूनी नोटिस भेजे गए थे और तय समय के भीतर जवाब देने का मौका भी दिया गया था. लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने नियमों के अनुसार बुलडोजर चलाने का फैसला लिया. प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर मौजूद रहे चंद्रचूड़ सिंह

कार्रवाई के दौरान अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह भी मौके पर मौजूद थे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से शांतिपूर्वक बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह अधिकारियों से हाथ मिलाते हैं और अंग्रेजी में कहते हैं, "House is safe, that's what is important", यानी "घर सुरक्षित है, यही सबसे ज्यादा जरूरी है." इस पर अधिकारी भी उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि उनका घर पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गया. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई को नियमों के पालन की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई मशहूर हस्त. फिलहाल इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि अवैध निर्माण के मामलों में प्रशासन अब सख्त रुख अपनाए हुए है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें