×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 को ‘प्रोपेगैंडा’ बताने वालों पर बरस पड़े अनुपम खेर, दिया ऐसा बयान, बौखला जाएंगे वामपंथी

'धुरंधर-2' की हर कोई खुलकर तारीफ कर रहा है, हालांकि कुछ लोग इस फिल्म को प्रोपेगैंडा बता रहे हैं, यही वजह है कि अब अनुपम खेर ने ऐसे लोगों को जमकर लताड़ लगाई है.

Dhurandhar 2 को ‘प्रोपेगैंडा’ बताने वालों पर बरस पड़े अनुपम खेर, दिया ऐसा बयान, बौखला जाएंगे वामपंथी
Advertisement

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर राज कर रही है. फिल्म के दूसरे हिस्से में रणवीर सिंह का किरदार छाया हुआ है, वहीं अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है. हालांकि, फिल्म को तारीफों के साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ लोगों के मुताबिक फिल्म में सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है. कुछ लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा  फिल्म बता रहे हैं. इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ की है लेकिन साथ ही फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया है. 

धुरंधर 2 के मुरीद हुए अनुपम खेर

फिल्म का दूसरा पार्ट देखकर अनुपम खेर खुशी से गदगद हो रहे हैं, और उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के लिए आदित्य धर से फोन पर बात भी की. एक्टर  का कहना है कि फिल्म का हर पहलू, चाहे वो कास्टिंग का हो या भी संवाद, हर चीज को बेहतर तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है. अनुपम खेर ने वीडियो पोस्ट करने के साथ-साथ फिल्म की तारीफ़ में लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने लिखा, “DURANDHAR2 ज़बरदस्त है!  ADITYA DHAR एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी, शब्द कम पड़ जाते हैं. आप फ़िल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके अंदर एक खामोशी होती है जो सब कुछ कह देती है, फिर भी कुछ समझा नहीं पाती.  धुरंधर देखने पर ठीक ऐसा ही महसूस हुआ. यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है. यह एक अनुभव है. एक एहसास है. एक सफ़र है जो चुपके से आपके दिल में उतर जाता है और फिर बाहर निकलने से मना कर देता है. धुरंधर में कुछ ऐसे पल हैं जो सिर्फ़ स्क्रीन पर ही नहीं चलते वो आपके साथ रह जाते हैं, लाइटें जलने के काफ़ी देर बाद तक.”

‘हर भारतीय को इस फ़िल्म पर गर्व होगा’

Advertisement

अनुपम खेर ने आगे लिखा, “मैंने इस पोस्ट के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मैंने अपने एहसासों को बयां करने की कोशिश की है... लेकिन सच कहूँ तो, मैं इस पर और भी बहुत कुछ कह सकता था. क्योंकि कुछ कहानियाँ सिर्फ़ बताने के लिए नहीं होतीं! उन्हें सिर्फ़ महसूस किया जाता है. Dhurandar भी ऐसी ही एक कहानी है. इतनी दमदार, इतनी जादुई, इतनी दिल को छू लेने वाली और इतनी गहराई से इंसानी कहानी बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई. इसे देखिए. इसे महसूस कीजिए. और फिर इसके साथ कुछ पल बिताइए. और SanjayDutt तो कमाल के हैं! हर 'भारतीय' को इस फ़िल्म पर गर्व होगा. जय हिंद!”

धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ़ करते हुए इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहने वालों की जमकर लताड़ लगाई है. एक्टर ने वीडियो में कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि ये प्रोपेगैंडा फिल्म है, मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है. मुझे उन पर दया आती है. शुरु में फिल्म देखने से पहले, मुझे गुस्सा आया क्योंकि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगैंडा फिल्म कहने की कोशिश की. जो लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहते हैं उन्हें ख़ुद पर शर्म आनी चाहिए. आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो भी ऐसी फिल्म बना लो. कुछ पैसे लगाओ और कुछ राइटर हायर करो. धुरंधर 2 मॉर्डन इंडिया के बारे में बात करती है. जिसमें दिखाया गया है कि हमारा सिस्टम कितना शानदार है, हमारे लोग कितने शानदार हैं, हमारी एंजेंसियां कितनी शानदार हैं. फिल्म में पाकिस्तान को तर्क के साथ ध्वस्त किया गया है और यह काबिल-ए-तारीफ है.”

रणवीर सिंह की तारीफ़ में क्या बोले अनुपम खेर

Advertisement

अनुपम खेर ने वीडियो में फिल्म के हर किरदार की तारीफ की. उन्होंने रणवीर सिंह के इमोशनल सीन्स की तारीफ की क्योंकि उन्होंने दर्शकों को भी वो दर्द महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया, जो उनके किरदार ने झेला था. रणवीर सिंह की तारीफ़ करते हुए अनुपम खेर ने कहा,  मैं एक्टिंग का टीचर हूं. किसी को सच में सैल्यूट करने के लिए, बहुत समय और पक्का यकीन चाहिए. आप बहुत अच्छे हैं. आपकी बॉडी लैंग्वेज, आपका गुस्सा, आपके दर्द को समझना, एक-दो सीन में, आपका दर्द इतना साफ़ दिखता है और मुझे दुखी कर देता है. मेरा दिल आपके लिए दुखता है.” 

अनुपम खेर की तारीफ़ पर रणवीर ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह भी अनुपम खेर से अपनी और धुरंधर 2 की तारीफ सुनकर ख़ुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अनुपम खेर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है. रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा, शब्द तो मेरे कम पड़ गए ये देख कर, सर. आप की कलाकारी से प्रेरित हो कर बड़े हुए हैं, सर. आपका ऐसा कहना मेरे लिए बहुत-बहुत बड़ी बात है. आप को कोटि-कोटि प्रणाम, सर.”

Advertisement

धुरंधर 2 ने तीन दिनों में कितने करोड़ कमाए?

बता दें कि धुरंधर 2 ब़ॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन देशभर में लगभग 113 करोड़ की कमाई की है. इसकी के साथ फिल्म ने भारत में 3 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सभी को हैरान कर दिया है. ये फिल्म बड़े बड़े रिक़ॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब हो रही है. 

क्या है धुरंधर 2 में खास?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें