जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले- दोष घर का नहीं बल्कि चोरी करने वाले व्यक्ति का होता है

अनुपम खेर ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी गलत घटना के लिए मंदिर या आस्था को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी घर में चोरी होती है तो दोष घर का नहीं बल्कि चोरी करने वाले व्यक्ति का होता है.

अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले- दोष घर का नहीं बल्कि चोरी करने वाले व्यक्ति का होता है
Image Credits: Anupamkher/Instagram
Advertisement

राम मंदिर में हुआ चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों गर्माया हुआ है, हर कोई इस मामले को लेकर अपनी प्रतिकिया दे रहा है. अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

अनुपम खेर ने राम मंदिर में की पूजा

दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने रामलला और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और इसके बाद फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की. 

फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग करने अयोध्या पहुंचे अनुपम

Advertisement

अनुपम खेर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि फिल्म ‘श्री राम भूमि’ राम मंदिर के निर्माण की यात्रा, उससे जुड़े संघर्षों और उन कठिन परिस्थितियों पर आधारित है, जिनका सामना मंदिर निर्माण के दौरान करना पड़ा. यह फिल्म उन प्रयासों और चुनौतियों को दर्शाने की कोशिश करेगी, जिनके बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ. 

‘घर में चोरी होती है तो दोष घर का नहीं चोरी…’

अनुपम खेर ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी गलत घटना के लिए मंदिर या आस्था को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी घर में चोरी होती है तो दोष घर का नहीं बल्कि चोरी करने वाले व्यक्ति का होता है.

Advertisement

‘इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए’

उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह गलत थी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों की गलत हरकतों से मंदिर की पवित्रता और करोड़ों लोगों की आस्था प्रभावित नहीं हो सकती. उनके अनुसार, राम मंदिर के निर्माण के पीछे सैकड़ों वर्षों का संघर्ष और लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत ईश्वर का आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए महत्वपूर्ण है. 

‘धर्म या मंदिर से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए’

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा कि चोरी या किसी व्यक्ति के अपराध को पूरे समुदाय, धर्म या मंदिर से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. एक्टर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी घटनाओं को उन लोगों के व्यक्तिगत कृत्य के रूप में देखें जिन्होंने गलत काम किया है.

‘एक घटना के कारण लोगों की श्रद्धा कमजोर नहीं होनी चाहिए’

अनुपम खेर ने कहा कि भगवान राम और सनातन परंपरा का अस्तित्व प्राचीन काल से रहा है और किसी एक घटना के कारण लोगों की श्रद्धा कमजोर नहीं होनी चाहिए. जिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में दान दिया, उन्होंने श्रद्धा और विश्वास के साथ दिया था. उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म 'श्री राम जन्मभूमि' की शूटिंग अयोध्या में 10 से 12 दिनों तक चलेगी और इसकी शुरुआत भगवान श्रीराम व हनुमान जी के आशीर्वाद से की गई है.

अनुपम खेर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब 

Advertisement

अयोध्या राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. ऐसे में अनुपम खेर ने विरोधियों को करारा जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी है. 

सीएम योगी ने भी विपक्ष पर किया था पलटवार 

सीएम योगी ने भी इस मामले को लेकर  विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए अयोध्या की छवि खराब करने और इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement

इस मामले में अब तक कितने लोग गिरफ़्तार हो चुके हैं

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इन सभी नामजद आरोपियों को SIT (विशेष जांच दल) ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है और इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें