जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, विरोध के बाद यूट्यूब से हटाया गया गाना, अब नए वर्जन के साथ लौटेगा ‘सरके चुनर तेरी’

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने सरके चुनर तेरी को विरोध के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है. रिलीज के बाद ही कई लोगों ने इसके बोल को आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बताया. साथ ही गाने की कोरियोग्राफी को भी भड़काऊ करार दिया.

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, विरोध के बाद यूट्यूब से हटाया गया गाना, अब नए वर्जन के साथ लौटेगा ‘सरके चुनर तेरी’
Advertisement

 फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर गाने रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन जाते हैं, लेकिन कई बार यही गाने विवादों में भी घिर जाते हैं.  हाल ही में फिल्म 'केडी- द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' भी सुर्खियों में बना हुआ है. गाने के बोल और डांस को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. शुरुआत में यह सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बड़े नाम और संस्थाएं भी शामिल होती गईं और विवाद बढ़ता गया. 

विरोध के बाद यूट्यूब से हटाया गया गाना

इसी बीच मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए गाने को यूट्यूब से हटा दिया और अब इसे नए वर्जन में वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं. 'सरके चुनर' गाने को संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया था.  रिलीज के बाद ही कई लोगों ने इसके बोल को आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बताया.  साथ ही गाने की कोरियोग्राफी को भी भड़काऊ करार दिया.  गाने की आलोचना तेजी से बढ़ती गई. 

Advertisement

अब नए वर्जन के साथ लौटेगा ट्रैक
 
विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया.  साथ ही इस गाने को नए वर्जन के साथ तैयार करने का फैसला लिया, जिसमें गाने के बोल बदले जाएंगे, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह नया गाना कब तक रिलीज होगा, लेकिन मेकर्स इसे जल्द ही दर्शकों के सामने लाने की कोशिश में हैं. 

एनएचआरसी ने जारी किया था नोटिस

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गाने को लेकर नोटिस जारी किया. आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर चिंता जताई और इस पर जवाब मांगा था. 

Advertisement

गाने को बैन करने की मांग भी उठी

वहीं वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के सचिव को लिखित शिकायत भेजी थी, जिसमें गाने पर तत्काल बैन लगाने और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इसे हटाने की मांग की गई थी. विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि गाने के बोल बेहद अश्लील, सेक्सुअली सजेस्टिव और डबल मीनिंग वाले हैं. उन्होंने कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए इस गाने को बैन करने की मांग की थी. जिंदल का आरोप है कि भड़काऊ डांस और वीडियो की प्रस्तुति अश्लीलता को और बढ़ावा देती है, जो सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह कंटेंट नाबालिगों सहित आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है, जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है.”

विनीत जिंदल ने एमआईबी से मांग की है कि गाने पर तुरंत बैन लगाया जाए, इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए और नाबालिगों को ऐसी सामग्री से बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.

संजय दत्त- नोरा फतेही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठी मांग 

Advertisement

इसके अलावा, शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 294 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है. जिंदल ने पहले ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है. 

अरमान मलिक ने भी किया था विरोध 

फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने भी इस पर अपनी राय रखी. मशहूर गायक अरमान मलिक ने इसे गीत लेखन का 'सबसे निचला स्तर' बताया, जबकि पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने भी गाने और इसमें काम करने वाले कलाकारों की आलोचना की. 

Advertisement

गाने के गीतकार कौन हैं?

यह भी पढ़ें

संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने के गीतकार रकीब आलम हैं और गाने कोरियोग्राफ प्रेम ने किया है, संगीत अर्जुन जन्या का है और गायन मंगली ने किया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें