×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'370 रुपये बिरयानी' विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणीत-हिमांशु की माफी ठुकराई, कहा-कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं

आयोग ने तीनों की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि आयोग ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है.सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है.

'370 रुपये बिरयानी' विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणीत-हिमांशु की माफी ठुकराई, कहा-कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं
Image Credits: rj_pranit/Instagram
Advertisement

 स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. महिलाओं से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट और टिप्पणियों के मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कमीडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन जारी किया है.

आयोग ने तीनों की बिना शर्त माफी को सिरे से खारिज कर दिया

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन मामलों की सुनवाई सोमवार, 22 जून 2026 को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में हुई थी. आयोग ने तीनों व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा था. अब कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा  महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए.आयोग ने तीनों की बिना शर्त माफी को सिरे से खारिज कर दिया है. 

आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, आयोग ने तीनों की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि आयोग ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है.सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने मामले के तीनों आरोपियों- प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे.

Advertisement

प्रणीत मोरे ने विवाद पर मांगी थी माफी

यह विवाद अलग-अलग स्टैंड-अप शो और उनके वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिनमें महिलाओं से संबंधित टिप्पणियों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. कमीडियन प्रणीत मोरे से जुड़े विवाद की बात करें, तो उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने शो के दौरान स्थिति को उचित तरीके से नियंत्रित नहीं किया.वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. उन्होंने स्वीकार किया था कि उस समय उन्हें बेहतर निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन वे माहौल के प्रभाव में आ गए और सही फैसला नहीं ले सके. 

हिमांशु जांगड़ा की विवादित टिपण्णी से मचा हंगामा

Advertisement

इसी विवाद से जुड़े एक अन्य व्यक्ति हिमांशु जांगड़ा हैं, जो प्रणीत मोरे के लाइव शो में दर्शक के रूप में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने एक महिला के लिए करीब 370 रुपये चिकन बिरयानी पर खर्च किए थे. बाद में उनकी आगे की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया. 

जांगड़ा की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया में भारी आलोचना हुई. विवाद बढ़ने के बाद स्टारविक डिजाइन कंपनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया.

 मधुर विरली ने भी दिया था विवादित बयान

Advertisement

यह भी पढ़ें

तीसरा नाम मधुर विरली का है, जिनके एक पुराने स्टैंड-अप वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हुआ था. इस वीडियो में मधुर विरली बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय पर असंवेदनशील टिप्पणी करते नजर आए थे. उन्होंने अपराध के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि अधिकांश मामलों में केवल बलात्कार होता है, जबकि कुछ मामलों में पीड़ित की हत्या कर दी जाती है. इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने बेहद आपत्तिजनक ढंग से तर्क दिया कि शायद कृत्य के तुरंत बाद पीड़िता द्वारा आरोपी को गले लगाने की बात कहने पर आरोपी चाकू मारकर उसकी हत्या कर देता होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें