जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब GATE स्कोर से भी बन सकेंगे Air Force Officer, IAF ने बदले भर्ती नियम

भारतीय वायु सेना ने उम्मीदवारों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था भी की है कि पात्र अभ्यर्थी चाहें तो तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट और गेट स्कोर स्कीम दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.

Author
26 May 2026
( Updated: 26 May 2026
05:42 PM )
अब GATE स्कोर से भी बन सकेंगे Air Force Officer, IAF ने बदले भर्ती नियम
Image Credits: IANS
Advertisement

भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (ऑफिसर कैडर) में भर्ती प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास किया है. इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर के आधार पर भी अभ्यर्थियों को तकनीकी शाखा में शामिल करने की घोषणा की गई है.  

वैध GATE स्कोर पर सीधे होगी शॉर्टलिस्टिंग

इस नई व्यवस्था के तहत वैध गेट स्कोर रखने वाले उम्मीदवारों को सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड में परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इससे उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, जैसे एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट से छूट मिल सकेगी. भारतीय वायु सेना के अनुसार, यह नई व्यवस्था केवल तकनीकी शाखा में अधिकारी स्तर की भर्ती के लिए लागू होगी.

तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा तेज चयन का मौका

हालांकि, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा पहले की तरह वायु सेना की सभी शाखाओं, जिसमें तकनीकी शाखा भी शामिल है, में भर्ती का प्रमुख माध्यम बनी रहेगी. वायुसेना के मुताबिक, नई योजना का उद्देश्य तकनीकी योग्यता रखने वाले प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को तेज और प्रभावी चयन प्रक्रिया उपलब्ध कराना है.

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता में नहीं होगा बदलाव

वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि ग्रेजुएट गेट स्कोर के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता वही रहेगी जो वर्तमान में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए निर्धारित है.

फरवरी 2026 नोटिफिकेशन में जारी हुई विषयों की सूची

बता दें कि स्वीकार्य गेट विषयों की विस्तृत सूची एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट नोटिफिकेशन 2 फरवरी 2026 में जारी की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट आधिकारिक वेबसाइट तथा करियर इंडियन एयरफोर्स पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को मिलेंगे चयन के दोहरे अवसर

Advertisement

भारतीय वायु सेना ने उम्मीदवारों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था भी की है कि पात्र अभ्यर्थी चाहें तो तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट और गेट स्कोर स्कीम दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को चयन के दोहरे अवसर मिलेंगे और अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को वायु सेना से जुड़ने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फॉलो करने की सलाह

यह भी पढ़ें

वायु सेना ने अधिकारियों की भर्ती योजनाओं से जुड़े नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को दिशा इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फॉलो करने की सलाह दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें