×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज पॉलिसी… भारत ने पहली बार तैनात किए 12 परमाणु हथियार, चीन को आखिरी छोर तक रोकने की तैयारी!

भारत लगातार देश के भीतर और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने पर काम कर रहा है. इसके लिए अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, मिसाइल, वॉरहेड से लेकर लड़ाकू विमानों के बेड़े बढ़ाए जा रहे हैं.

Author
09 Jun 2026
( Updated: 09 Jun 2026
07:02 PM )
सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज पॉलिसी… भारत ने पहली बार तैनात किए 12 परमाणु हथियार, चीन को आखिरी छोर तक रोकने की तैयारी!
Source- Canva
Advertisement

भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तान से लेकर चीन तक कड़ा संदेश गया है. भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं. इसके बाद देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है. 

ये दावा स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 2025 में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, लेकिन 2026 में एक साथ 12 तैनाती की है. 

सरहदी सीमा में नो कॉम्प्रोमाइज की पॉलिसी 

Advertisement

भारत लगातार देश के भीतर और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने पर काम कर रहा है. इसके लिए अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, मिसाइल, वॉरहेड से लेकर लड़ाकू विमानों के बेड़े बढ़ाए जा रहे हैं. इसके साथ ही भारत लंबी दूरी के ऐसे हथियार बनाने पर भी फोकस बढ़ा रहा है, जो पाकिस्तान और चीन के आखिरी छोर तक पहुंच सके. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत नए परमाणु डिलीवरी सिस्टम पर भी काम कर रहा है. SIPRI की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. उसके पास अभी 170 परमाणु हथियार हैं. 

दुनिया के कौन से देशों के पास हैं परमाणु हथियार? 

Advertisement

SIPRI इयरबुक 2026 के अनुसार, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल के पास परमाणु हथियार हैं. इनके पास कुल 12,187 परमाणु हथियार हैं. इनमें से भारत के पास 190 हथियार हैं इनमें से 12 तैनात हैं. जबकि पाकिस्तान ने कितने हथियार तैनात किए हैं इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. 

SIPRI की अनुमानित रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि INS अरिहंत जैसी भारतीय परमाणु पनडुब्बियां समुंद्र में भारत की ताकत बढ़ा रही हैं. भारत परमाणु हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों में तैनात कर दुश्मन की कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहता है. 

यह भी पढें- PoK में पाकिस्तान की बर्बरता देख कांपा भारत का कलेजा, शहबाज-मुनीर को दी चेतावनी, कहा- इंसाफ होगा

Advertisement

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है. बताया गया है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों तक सैन्य टकराव हुआ था. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कुछ हवाई और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जिनके पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम से जुड़े होने की आशंका थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें