×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में भारत-इंग्लैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने भारत-इंग्लैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालित करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Author
19 Jul 2026
( Updated: 19 Jul 2026
11:58 AM )
दिल्ली में भारत-इंग्लैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Image credit: IANS
Advertisement

दिल्ली पुलिस की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 28 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है. 

सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, अवैध जुआ और साइबर आधारित सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कीर्ति नगर थाना पुलिस को 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि एन-ब्लॉक स्थित एक मकान से भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है. सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर महावीर सिंह और एसीपी जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने मौके पर छापेमारी की.

डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश

Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा. पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही आरोपी अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप बंद कर डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया. जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लाइव ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित होने के साक्ष्य मिले. शुरुआती जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध अवैध लेन-देन का भी पता चला है.

इस संबंध में कीर्ति नगर थाने में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1955 की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों की ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्तता सामने आई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन टंडन, योगेश गोयल, अनमोल, शिखर अग्रवाल और मोहित ढिंगरा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी कथित तौर पर आसानी से पैसा कमाने के लालच में इस अवैध कारोबार से जुड़े थे. इनमें शिखर अग्रवाल की भूमिका इस रैकेट में सबसे अहम बताई जा रही है.

28 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो ऑडियो रिकॉर्डर, एक हेडफोन, सट्टेबाजी और लेन-देन का रिकॉर्ड दर्ज तीन नोटबुक, एक इंटरनेट राउटर, एक पोर्टेबल वाई-फाई राउटर, लैपटॉप एवं मोबाइल चार्जर समेत अन्य सामान भी बरामद किया.

Advertisement

गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अधिकारी ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड, इससे जुड़े अन्य लोगों तथा पूरे वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें