×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बड़ी लूट के बाद हनीमून मनाने गई 'लेडी क्रिमिनल', इंस्टाग्राम पर पुलिस को किया चैलेंज, एक रील ने करवाई गिरफ्तारी

पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही आरोपी ज्योति चौधरी को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शादी के बाद पति के साथ हनीमून मनाने गई थी.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
07:28 PM )
बड़ी लूट के बाद हनीमून मनाने गई 'लेडी क्रिमिनल', इंस्टाग्राम पर पुलिस को किया चैलेंज, एक रील ने करवाई गिरफ्तारी
Image Source- NMF Input/Social Media
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पुलिस को फिल्मी अंदाज में चुनौती देने वाली मेरठ की महिला आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गई. आरोपी ज्योति चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के लिए अहम सुराग भी हनीमून के दौरान शेयर की गई रील और तस्वीरें ही बनीं. 

मेरठ के सरधना इलाके में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही आरोपी ज्योति चौधरी को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शादी के बाद पति के साथ हनीमून मनाने गई थी. हनीमून के दौरान आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर रील और पोस्ट शेयर करती रही. पुलिस को चैलेंज करते हुए बनाए गए ये रील और वीडियोज ही ज्योति तक पहुंचने का आधार बने. 

कई टीमों को थी ज्योति की तलाश 

पुलिस के मुताबिक, ज्योति चौधरी लूट की वारदात के बाद से लगातार फरार थी. उसकी तलाश में कई टीमें लगी थीं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रही थी. इसी बीच उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था, 'शाका मारा जा सकता है लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता , वीडियो तेजी से वायरल हुआ, लेकिन यही चुनौती उसके लिए भारी पड़ गई.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, ज्योति मेरछ के छुछाई गांव की रहने वाली है. उसने 23 जून को ही मोहित नागर से शादी की थी. शादी के बाद दोनों हरिद्वार घूमने गए थे. फरारी के दौरान भी ज्योति इंस्टाग्राम पर लगातार सक्रिय रही. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और हरिद्वार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

लूटेरी कैसे बन गई ज्योति चौधरी?

पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्योति की पहले बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से शादी हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि वह पहले डांसर थी. बाद में महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए वह अपने पति के साथ लूट और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो गई.

Advertisement

कैसे दिया लूट को अंजाम? 

12 जून की रात मुजफ्फरनगर के आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं, बाइक से घर लौट रहे थे. सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने मारपीट कर उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया. पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वारदात में एक युवती भी शामिल थी.

इस लूटकांड में सरधना पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. इसके साथ ही लूट की बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है. अब ज्योति चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों, अन्य संभावित वारदातों और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- 

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखावे और चुनौती देने की कोशिश आखिरकार आरोपी के लिए ही सबसे बड़ी गलती साबित हुई. जिस इंस्टाग्राम पर वह बेखौफ होकर वीडियो पोस्ट कर रही थी, उसी ने उसकी लोकेशन खोल कर रख दी और इस तरह ज्योति पुलिस के चंगुल में आ गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें