जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अहमदाबाद डोसा डेथ मामले में चौंकाने वाला मोड़, कब्र से निकाले गए शव, बेटे की चाहत में की गई बेटियों की हत्या!

पुलिस को भावना की एक निजी डायरी भी मिली है. जिसमें उसने बेटे की चाहत का जिक्र करते हुए मंदिर में मन्नत मांगने की बात कही थी.

Author
14 Apr 2026
( Updated: 14 Apr 2026
01:17 PM )
अहमदाबाद डोसा डेथ मामले में चौंकाने वाला मोड़, कब्र से निकाले गए शव, बेटे की चाहत में की गई बेटियों की हत्या!
Source- Instagram/Representative Image
Advertisement

Ahmedabad Dosa Death case: हाल ही में एक खबर ने हर किसी को चौंका दिया था. खबर ये थी  कि अहमदाबाद में मार्केट का डोसा खाने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. अब इस घटनाक्रम में और भी ज्यादा चौंकाने वाला मोड़ आया है. बताया जा रहा है यह केस मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है. 

दरअसल, अहमदाबाद के चांदखेड़ा में एक दंपत्ति विमल और भावना ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मार्केट से डोसे का बैटर खरीदा था. उसी बैटर से घर में डोसा बनाया था. जिसे खाकर घर की दो बच्चियों की मौत हो गई थी. इनमें से एक की उम्र 4 साल और एक तीन महीने की थी. 2 अप्रैल को डोसा बनाया था जो पूरे परिवार ने खाया था. 

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा 

Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बैटर के सैंपल खंगाले. उस बैच को लैब में जांच के लिए भेजा. जहां बैटर की मिलावट में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया, जिससे मौत हो. पुलिस ने उन 200 लोगों से भी पूछताछ की, जिन्होंने बैटर खरीदा था. उन लोगों ने बैटर को लेकर कोई शिकायत नहीं की. 

क्राइम ब्रांच के अधिकारी के मुताबिक, पहली नजर में ये मामला डोसा खाने से मौत की संभावना का नहीं लग रहा है. उन्होंने अन्य 200 लोगों के फिडबैक का हवाला दिया. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. जिसमें बच्चियों को मारने के लिए जानबूझकर जहर मिलाने जैसी साजिश का एंगल भी शामिल है. पुलिस ने दोनों बच्चियों में एक का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 

पुलिस के हाथ लगी डायरी ने खोले राज 

पुलिस ने विषाक्तता (टॉक्सिकोलॉजी) रिपोर्ट में पाया कि बच्चियों के माता-पिता भावना और विमल की रिपोर्ट में एल्युमिनियम फॉस्फाइड नामक जहर के अंश पाए गए हैं. जो कि एक तरह का कीटनाशक है. जानकारी के मुताबिक, विमल ने घर में रखे अनाज के लिए इसे खरीदा था, ताकि चूहों से सुरक्षित रहे. 

पुलिस ने पाया कि कीटनाशक के दो 10 पैकेट में से दो गायब है. जिसका दंपत्ति ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. वहीं, पुलिस को भावना की एक निजी डायरी भी मिली है. जिसमें उसने बेटे की चाहत का जिक्र करते हुए मंदिर में मन्नत मांगने की बात कही थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कौन है ये जूनियर कॉन्स्टेबल जो अपने ही सिस्टम से भिड़ गई, 9 पुलिस वालों को फांसी की सजा दिलाकर ही दम लिया

ऐसे में पुलिस इन सवालों का भी जवाब तलाश रही है कि क्या बेटे की चाहत में बेटियों की साजिशन हत्या की गई? दंपत्ति ने घटना को सामान्य दिखाने के लिए खुद कम और बच्चियों के डोसा में ज्यादा जहर मिलाया? 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें