×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जमानत पर बाहर आया नाबालिग से रेप का आरोपी, आते ही कर डाली 6 लोगों की हत्या, पत्नी और नवजात बच्चे को भी नहीं बख्शा

तेलगांना में जेल से बाहर आते ही रेप के आरोपी ने कत्लेआम मचा दिया. उसने अपनी पत्नी, बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई.

Author
11 Jul 2026
( Updated: 11 Jul 2026
12:32 PM )
जमानत पर बाहर आया नाबालिग से रेप का आरोपी, आते ही कर डाली 6 लोगों की हत्या, पत्नी और नवजात बच्चे को भी नहीं बख्शा
Image Source- Representative Image/Canva
Advertisement

तेलंगाना (Telangana) के रंगा रेड्डी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जमानत पर बाहर आए नाबालिग से रेप के आरोपी ने 6 लोगों की हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

बताया जा रहा है आरोपी ने बाहर आते ही सबसे पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की. इन बच्चों की उम्र 4 साल और 18 महीने थी. इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर एक गांव में पहुंचा और वहां पीड़िता नाबालिग (रेप का आरोप लगाने वाली), उसकी मां और नानी की हत्या कर दी.

पुलिस ने क्या बताया? 

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है, आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है. पता चला है कि उस पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. इसमें जमानत से आने के बाद आरोपी ने कत्लेआम मच दिया. 

Advertisement

राजशेखर ने चाकू से वार करके पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल किया. इससे परिवार में कोहराम मच गया. अपने परिवार को खत्म करने के बाद वह पीड़िता के गांव पहुंचा और उसके साथ-साथ मां और नानी को भी खत्म कर दिया. 

पीड़िता के परिवार ने क्या बताया? 

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि राजशेखर नाबालिग को परेशान करता था. उस पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया था. वह कई बार पूरे परिवार मारने की धमकी दे चुका था. उन्होंने पुलिस पर भी इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो यह दिन न देखना पड़ता. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत है. वहीं, इस हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें- स्कूल में 'टीचर' का शर्मनाक खेल! 7वीं के बच्चे से पढ़ाई के वक्त मंगवाई शराब, प्रिंसिपल ने रंगे हाथ पकड़ा

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और इस हत्याकांड के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें