जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद जालंधर शहर में दहशत का माहौल बन गया है.

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबोराय की हत्या कर दी गई.  मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर आप नेता की हत्या कर दी. 

 लक्की ओबोराय के शरीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई 

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें लक्की ओबोराय के शरीर में करीब पांच गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद जालंधर शहर में दहशत का माहौल बन गया है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है. साथ ही, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. 

Advertisement

 श्री राम हॉस्पिटल के डॉ. ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर श्री राम हॉस्पिटल के डॉ. विशाल ने बताया, "लकी ओबेरॉय को सुबह करीब 8 बजे यहां लाया गया था. जांच में पता चला कि उन पर 8-9 गोलियां चलाई गई थीं. उन्हें CPR दिया गया और वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.”

किसके करीबी थे लकी ओबोराय?

बताया जा रहा है कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लक्की ओबोराय, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी माने जाते थे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. 

Advertisement

एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत परी ने क्या बताया?

घटना के बाद पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत परी ने बताया कि लक्की ओबोराय को एक से अधिक गोलियां लगी हैं और यह फायरिंग अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई. उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. 

 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस 

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी और अन्य संभावित एंगल्स की भी जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें