डिग्री लेने गए विदेश लेकिन अपने देश में अटका मन, बाहर पढ़ने वाले छात्र चाहते हैं भारत लौटना, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल के एक सर्वे में पाया गया है कि विदेश में पढ़ने वाले और विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले छात्रों को वहां बसने का कोई इरादा नहीं है.
Follow Us:
अच्छी नौकरी, आकर्षक सैलेरी पैकेज… ये ही सोचकर छात्र विदेश में पढ़ने जाते हैं. भारत से भी हर साल लाखों लोग दुनिया के अलग-अलग देशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं, इनमें से कई तो वहीं नौकरी कर सेटल हो जाते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है. एक चौंकाने वाला सर्वे आया है. इस सर्वे के मुताबिक, अब छात्रों का मन विदेश में नहीं लग रहा है. वह डिग्री लेकर भारत ही लौटना चाहते हैं.
ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल के एक सर्वे में पाया गया है कि विदेश में पढ़ने वाले और विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले छात्रों को वहां बसने का कोई इरादा नहीं है. वह पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस भारत लौटकर ही अच्छी नौकरी या अपना काम शुरू करना चाहते हैं.
कितने प्रतिशत छात्रों ने रखी भारत लौटने की चाह
ऑक्सफर्ड इंटरनेशनल के सर्वे के मुताबिक, 81% छात्रों ने कहा कि वे वापस भारत आना चाहते हैं. वहीं, 10 में से 9 लोगों ने बताया कि वे अपने परिवार में विदेश में पढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति थे, जबकि लगभग आधे लोगों ने कहा कि विदेश में पढ़ने का फैसला उनका अपना था.
इस स्टडी में छात्रों, पढ़ाई और भारत के एजुकेशन सिस्टम में बदलाव से जुड़े हजारों सवाल पूछे गए थे.
सर्वे का जो निचोड़ निकलकर सामने आया है उसमें 15% और लोगों ने कहा कि वे ग्रेजुएशन के बाद नौकरी के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं.
जबकि विदेश में पढ़ाई करने के बारे में खुद से फैसला लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ी है.
भारत के सिस्टम पर जताया भरोसा
बदलते समय के साथ भारत ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और हायर एजुकेशन सेक्टर बड़ा बदलाव किया है. हाईटेक एजुकेशन के साथ-साथ स्टार्टअप और मेक इन इंडिया जैसे प्रोजेक्ट ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं. सर्वे के मुताबिक, भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई के लिए विदेश तो जाना चाह रहे हैं लेकिन भारतीयों को प्यारा अपना ही देश है ऐसे में वह वापस यहीं लौटकर काम करना चाह रहे हैं.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- 3 साल से अटका था काम, DM ने कराया पूरा तो किसान ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर अफसर ने कहा- इससे अनमोल कुछ नहीं